27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खूबसूरत लड़कियों की पहली पसंद बनीं ये स्वेटर और जैकेट, दाम भी इतने कम

यहां मिलते हैं सबसे अच्छे फैंसी स्वेटर और जैकेट, दाम भी इतने कम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 4 Dec 2018, 11:36 AM IST

sabse saste sweater kaha milta hai

sabse saste sweater kaha milta hai

जबलपुर। सर्दी ने अब अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। अब दिन भर ठंडक का एहसास होने लगा है। ऐसे में अब फैशन क्रेजी गल्र्स भी विंटर वियर को लेकर अपडेट हो गई हैं। फैशन क्रेजी लोगों का कहना है कि मौसम चाहे जो भी हो, लेकिन फैशन से कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं होता है। यही वजह है कि विंटर को ध्यान में रखते हुए कई तरह की स्पेशल वूलन वियर मार्केट में आ चुके हैं, जिन्हें गल्र्स कैरी कर रही हैं। यदि आप भी इस बार कुछ नया और स्टाइलिश वूलन वियर ढूंढ रहे हैं तो एक बार यहां नजर जरूर डालें। इस बार गल्र्स के बीच स्वेटशर्ट से लेकर डेनिम फैब्रिक में लॉन्ग कोट शामिल हैं। इसके साथ ही कई अन्य तरह के जैकेट्स और स्टोल्स आए हुए हैं, जिन्हें गल्र्स कैरी कर रही हैं। जबलपुर की बात की जाए तो यहां तुलाराम चौक, गलगला, बड़ा फुहारा, छोटा फुहारा, मिलौनीगंज, गंजीपुरा, नरघैया क्षेत्र में सबसे अच्छे व सस्ते स्वेटर, जैकेट मिल रहे हैं। जिन्हें खरीदने लोगों की भीड़ लग रही है।

NEWS FACTS- फैशन ट्रेंड - विंटर वियर में आए नए कलेक्शन, सिटी गर्ल्स कर रहीं कैरी
क्रॉप स्वेटशर्ट, लॉन्ग जैकेट से स्टाइलिश होगा विंटर

ये आ रहे नए स्वेट वियर
हुडेड क्रॉप्ड स्वेटशर्ट
लॉन्ग हुडेड जैकेट
स्वेटशर्ट
क्विल्टेड जैकेट
ड्रैपी हुडेड स्वेटशर्ट

स्वेट वियर में क्रॉप टॉप- आजकल स्वेटशर्ट का टें्रड चल गया है। गर्म होने के साथ-साथ यह स्पोर्टी लुक देती है। फैशन फॉलोअर्स गल्र्स स्वेटशर्ट को काफी पसंद कर रही हैं। आजकल क्रॉप टॉप भी सबसे ज्यादा चलन में है। ऐसे में स्वेटशर्ट भी क्रॉप टॉप स्टाइल में आ रही है। इसके साथ ही इसमें कई तरह के वेरिएशन है। खासतौर पर ड्रैपी हूडी स्वेटशर्ट गल्र्स काफी पसंद कर रही हैं। स्वेटशर्ट में शॉर्ट की ही डिमांड है।

अब सिम्पल जैकेट नहीं
आमतौर पर ब्लैक, ब्राउन जैकेट ही खरीदी जाती थी, लेकिन आजकल जैकेट्स में भी नए डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं। इस बार क्विल्टेड जैकेट और लॉन्ग हुडेड जैकेट्स आ रहे हैं। लॉन्ग हुडेड जैकेट खासतौर पर डेनिम फैब्रिक में आए हुए हैं, जो कि लेटेस्ट कलेक्शन हैं।

स्टोल्स बढ़ाएंगे चार्म
विंटर में केवल विंटर वियर ही काफी नहीं है। स्टाइलिंग चार्म बढ़ाने के लिए कई तरह के स्टोल्स आ रहे हैं। कलरफुल स्टोल्स को गल्र्स डिफरेंट नॉट्स में ट्राइ कर रही हैं। कई तरह की नॉट्स बनाकर स्टोल्स को कैरी किया जा सकता है। इसके साथ ही कई तरह के वूलन कैप भी आ रही है, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ ठंड से बचाव भी करेगी।

सिटी बाजारों से लेकर ऑनलाइन मार्केट
बाजारों में विंटर वियर की रौनक छा चुकी है। विंटर कलेक्शन की बहार सिटी मार्केट से लेकर ऑनलाइन मार्केट में छाई हुई है। ऑनलाइन मार्केट में डिस्काउंट के साथ लेटेस्ट कलेक्शन अवेलेबल हैं। शहर की बात करें तो गोलबाजार में वूलन का विशेष मार्केट सज चुका है। इसके अलावा शो-रूम्स में भी लेटेस्ट कलेक्शन आ गए हैं।