30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shravan_month : 59 दिन होगी भोलेनाथ की भक्ति, मिलेंगे आठ सोमवार- देखें वीडियो

Shravan_month : 59 दिन होगी भोलेनाथ की भक्ति, मिलेंगे आठ सोमवार- देखें वीडियो  
less than 1 minute read
Google source verification
sawan somwar date and puja vidhi

sawan start 2023

जबलपुर. भगवान भोलेनाथ का प्रिय माह सावन 4 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिक मास रहेगा। इसी कारण से इस वर्ष सावन 2 महीने का होगा। इस दौरान भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शहर के शिवालयों के साथ जगह जगह रुद्राभिषेक किए जाएंगे। इस साल सावन के 8 सोमवार मिल रहे हैं। इस बार सावन की शुरुआत शुभ संयोग में हो रही है। ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला के अनुसार सावन के पहले दिन 4 जुलाई को बुधादित्य योग, वाशी योग, सुनफा योग, एन्द्र योग जैसे शुभ योगों का संयोग बन रहा है। इससे पहले ऐसा संयोग साल 2004 में बना था।

सावन आज से, शिवालयों में किए जाएंगे रुद्राभिषेक, नित नए शृंगार

विशेष शृंगार
शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का विशेष शृंगार किया जाता है। गुप्तेश्वर स्थित महादेव के मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग शृंगार होगा। सोमवार को महादेव का विशेष शृंगार किया जाएगा। साथ ही रुद्राभिषेक किया जाएगा।

सोमवार की तिथियां
सावन के आठ सोमवार क्रमश: 10, 17, 24 और 31 जुलाई को और 07, 14, 21, और 28 अगस्त को हैं।

शिवालयों में पूजन
गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, गैबीनाथ महादेव मंदिर, शिव-पार्वती मंदिर भरतीपुर, कांच मंदिर जिलहरी घाट, शिव-पार्वती मंदिर देवताल, भगवान बद्रीनाथ मंदिर पिसनहारी की मढ़िया, पशुपतिनाथ मंदिर लम्हेटाघाट, भगवान शिव मंदिर पाटबाबा पहाड़ी, बादशाह हलवाई मंदिर पोलीपाथर, कचनार सिटी शिव मंदिर विजयनगर।