School Fees : अवैध फीस वसूली की जांच में तीन निजी स्कूल फिर नप गए हैं। बीते सात साल में 20 हजार 569 छात्र एवं छात्राओं से इन्होंने 9 करोड़ 81 लाख रुपए की अवैध फीस वसूली। अब जिला प्रशासन ने अवैध वसूली गई फीस वापसी के आदेश के साथ 2-2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कलेक्टर ने स्टेम फील्ड स्कूल बल्देवबाग, रायन इंटरनेशनल स्कूल शांति नगर और मारथोमा गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिहोरा की फीस को अमान्य कर दिया। स्कूलों को 30 दिन में फीस वापस करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि तीन स्कूल सहित अब तक 35 स्कूलों पर अवैध फीस वसूली पर कार्रवाई हो चुकी है।