जबलपुर। पड़ोस के एक जिले में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को उसका एक रिश्तेदार भाई लगभग डेढ़ वर्ष पहले अपने साथ जबलपुर स्थित अपने घर ले आया। यहां आरोपी युवक और उसके बड़े भाई ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। किशोरी गर्भवती हुई, तो एक आरोपी घर से भाग निकला। पिछले दिनों जब किशोरी अपने घर पहुंची तो परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद मामला दर्ज हुआ।