29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एंड्रॉइड यूजर का डाटा नहीं है सेफ, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने मोबाइल फोन यूजर्स से कहा रहे अवेयर

हैकिंग से बचने के लिए स्पेशल पासवर्ड बनाने की दी नसीहत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Deepankar Roy

•

Updated: 8 Dec 2017, 6:06 PM IST

mobile theft case

smartphone Android user data is not safe how to secure from hackers

जबलपुर। आजकल स्मार्ट और एंड्रोइड फोन के बिना दुनिया अधूरी है। लेकिन आपको हैरानी होगी कि एंड्राइड यूजर का डाटा सेफ नहीं है। यह एक ओपन सोर्स है। ऐसे में आसानी से हैकर आपके फोन से चुरा सकता है। इसलिए एंड्राइड फोन के यूजर्स को अवेयर और अलर्ट रहना चाहिए। तकनीक का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। एंड्राइड फोन के डाटा की सिक्योरिटी और हैकिंग से बचाव को लेकर साइबर एक्सपर्ट ने गुरुवार को कई रोचक जानकारियां दी। ये एक्सपर्ट रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस डिपोर्टमेंट एक नेशनल सेमीनार में आए थे। एक्सपर्ट ने एंड्राइड यूजर्स को डाटा सेफ करने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए है।

स्पेशल हो पासवर्ड
आईटी एक्सपर्ट अभिनय त्रिपाठी ने बताया कि लोग अक्सर अपना पासवर्ड बहुत सिम्पल रखते हैं। जैसे जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, खुद का या घर वालों का नाम। ये सभी चीजें हैकर्स के लिए मददगार साबित होती हैं। वह आसानी से आपके पासवर्ड को चुरा सकता है। हमेशा पासवर्ड में कैपिटल, स्मॉल लैटर्स के साथ स्पेशल कैरेक्टर का भी इस्तेमाल करें। इसके साथ ही पासवर्ड बड़े क्लॉज के रूप में बनाएं। एक्सपर्ट शाहिद खान ने हैकिंग का डिमॉन्स्ट्रेशन दिखाया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने भी कई सवाल किए। एक्सपर्ट्स ने इनके जवाब दिए।

सवाल जिनके जवाब सभी के लिए फायदेमंद
सवाल: पासवर्ड कैसे हैक हो जाता है?
जवाब: साइबर कैफे या किसी का लैपटॉप इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान होने की जरूरत है। लोग की-लॉगर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे आपका पासवर्ड आसानी से की बोर्ड की हिस्ट्री में चला जाता है और हैकर इसे मिस यूज कर सकता है। आजकल की-लॉगर का इस्तेमाल कर एटीएम का पिन भी पता कर लेते हैं।
सवाल: कौन-कौन से एप्लिकेशन सेफ हैं?
जवाब: आप जो भी एप्लिकेशन इंस्टॉल करते हैं, वह सेफ नहीं है। कारण यह है कि सभी एप्लिकेशन इंस्टॉलिंग के दौरान कई सवाल पूछते हैं और हम सभी ऑप्शन पर परमिशन देते जाते हैं। एेसे में बहुत सी इंफॉर्मेशन लीक हो जाती है। इसके लिए सही तरीका है कि जब आप एप इंस्टॉल कर लें तो मोबाइल की सैंटिंग में एप परमिशन को डिनाय कर दीजिए।
सवाल: यदि एेसा लगे कि हमारा मोबाइल किसी ने हैक कर लिया है तो क्या करें?
जवाब: इसके लिए जरूरी है कि आप अपने मोबाइल को फैक्ट्री रिसेट कर लें। इससे प्रॉब्लम सॉल्व हो जाएगी।

साइबर सिक्योरिटी एंड साइबर लॉ
यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन में गुरुवार को साइबर सिक्योरिटी और साइबर लॉ पर नेशनल वर्कशॉप आयोजित हुआ। इसमें स्टूडेंट्स को इंटरनेट, मोबाइल चलाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इन चीजों की जरूरी जानकारी दी गई। इसमें कंप्यूटर साइंस और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने लेक्चर दिए।