27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Social Media Day 2018 : इंस्टाग्राम पर लोड हो जाएगी पूरी मूवी, हुआ ये बदलाव

इंस्टा पर वीडियो पोस्ट करने वालों के लिए अच्छी खबर है
2 min read
Google source verification
Social Media Day 2018

Social Media Day 2018

जबलपुर। सोशल मीडिया को लेकर हर दिन कोई न कोई सरप्राइज न्यूज पढऩे-सुनने को मिल जाती है। यूजर काफी खुश होते हैं। यूथ सिर्फ फेसबुक, वाट्सऐप पर ही नहीं, ट्विटर और इंस्टा पर भी एक्टिव हैं। इंस्टा पर वीडियो पोस्ट करने वालों के लिए अच्छी खबर है। इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो शेयर करने वाले अब समय की बंदिशों को पार कर सकेंगे। अब उन्हें 60 सेकेंड का वीडियो ही अपलोड करने की बाध्यता नहीं रहेगी, वह एक घंटे का वीडियो भी पोस्ट कर सकेंगे। इंस्टाग्राम ने इसके लिए इंस्टाग्राम टीवी (आइजीटीवी) लॉन्च किया है।


ऐसे होगा प्ले
आइजीटीवी एप को ओपन करते ही वीडियो प्ले होगा। आपको उन्हें सर्च करने की जरूरत नहीं होगी। एप खोलते ही आप जो भी इंस्टाग्राम अकाउंट्स फॉलो करते हैं, उनकी वीडियोज प्ले होना शुरू हो जाएंगी। आइजीटीवी सेप्रेट एप है, जिसके जरिए आप इंस्टाग्राम अकाउंट से ही वीडियोज को देख सकते हैं। इसे अलग तरह से बनाया गया है। आइजीटीवी ऐप स्मार्टफोन की पूरी स्क्रीन पर वीडियो दिखाएगा।


फॉर यू, फोलोविंग, पॉपुलर और कंटिन्यू वॉचिंग
एप के बॉटम में चार विकल्प दिए होंगे- फॉर यू, फोलोविंग, पॉपुलर और कंटिन्यू वॉचिंग। यह एप आम इंटरेक्शन विकल्पों के साथ आता है, जिसमें वीडियो, उसपर कमेंट करना और उसको शेयर करना आदि शामिल है। टीवी और यूट्यूब की तरह आइजीटीवी में भी चैनल्स मौजूद हैं, जहां यूजर्स
लंबी वीडियो देख सकते हैं।


एक्साइटमेंट लेकर आया है इंस्टा
सिविल लाइंस निवासी सारिका के अनुसार वह इंस्टा पर ही टाइम स्पेंड करती है। इसमें वीडियो की टाइमिंग को लेकर मैं अक्सर सोचा करती थी कि इसे बढ़ाया जाना चाहिए। अब आइजीटीवी ऐप से यह फैसलिटी मिलने वाली है। इसे लेकर मैं काफी एक्साइटमेंट हूं।


अब ज्यादा एंजॉय कर सकेंगे
इंजीनियरिंग छात्रा शिखा शर्मा ने कहा कि आज के दौर में इंस्टा सबसे बढिय़ा प्लेटफार्म है। मैं इसमें कभी एरिरेट नहीं होती है। अब तो वीडियो के लिए आइजीटीवी के जरिए टाइम लीमिट वाली कोई बात नहीं है। अब हम ज्यादा एंजॉय कर सकेंगे।