23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे ने पेट में कैंची घोंपकर की पिता की हत्या, भाभी को भी किया घायल

- गोहलपुर थाना क्षेत्र में सम्पत्ति विवाद में वारदात

less than 1 minute read
Google source verification
crime_1.jpg

crime_1.jpg

जबलपुर. गोहलपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने पिता के पेट में कैंची घोंपकर हत्या कर दी। हमले में आरोपी की भाभी भी गम्भीर रूप से घायल हुई है। नृशंस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस के अनुसार सोमवार को सूजीपुरा निवासी 71 वर्षीय अतई लाल कोष्टा से उसके 39 वर्षीय बेटे मनीष कोष्टा का सम्पत्ति को लेकर विवाद हो गया। अतई ने मनीष को समझाना चाहा, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था। विवाद के बीच मनीष ने घर में रखी कैंची लेकर पिता के पेंट में ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। उनकी आवाज सुनकर बहू 42 वर्षीय शिखा वहां पहुंची, तो मनीष ने उस पर भी कैंची से वार कर दिया। दोनों घायलों को दीक्षितपुरा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से अतई की हालत गम्भीर होने पर मेडिकल रेफर किया गया। मेडिकल में प्रारम्भिक उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि, निजी अस्पताल में शिखा की हालत नाजुक बनी हई है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भिजवाते हुए आरोपी मनीष कोष्टा के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया।