6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

suicide live update: मां और उसके जवान बेटे ने फंदे पर लटककर दे दी जान, मोबाइल पर मिले दो मिसकॉल

suicide live update: मजदूर परिवार की एक महिला और उसके बेटे ने घर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 19 Mar 2025, 4:25 PM IST

पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या (Photo source- Patrika)

पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या (Photo source- Patrika)

suicide live update: मजदूर परिवार की एक महिला और उसके बेटे ने घर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उनके शव अलग-अलग कमरे में मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौके पर सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। इससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका।

Cow deaths: चारा बना जहर, चार गाय सहित 14 मवेशियों की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि

suicide live update: अलग-अलग कमरे में मां-बेटे फंदे पर लटके मिले

घटना घमापुर के सिद्धबाबा क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि घर पर माया रैकवार बेटे अजय के साथ रहती थीं। उनका एक बेटा अधारातल में किराए के मकान में रहता है। मंगलवार सुबह 11 बजे तक माया बाई घर से बाहर नहीं निकलीं। बेटा अजय भी नजर नहीं आया। तब पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाकर उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोडकऱ अंदर पहुंची तो अलग-अलग कमरे में मां-बेटे फंदे पर लटके मिले।

suicide live update: मोबाइल पर थे मिस्ड कॉल

पुलिस के अनुसार अजय के कमरे में एक मोबाइल मिला, जिस पर दो मिस्ड कॉल थे। पुलिस ने उस नम्बर पर फोन लगाया तो पता चला कि कॉल माया के बड़े बेटे ने किया था। पुलिस ने उसे घटना की जानकारी दी। विनोद ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी और बच्चे के साथ अधारताल में रहता है। वह भाई अजय को रोज सुबह फोन कर मां के बारे में जानकारी लेता था। मंगलवार सुबह काम पर जाने से पहले उसने फोन किया था। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने साक्ष्य एकत्र किए।