11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

teenage girls का स्कूल ओर कोचिंग में आते-जाते करते थे पीछा, माता-पिता ने समझाया तो किया ये काम

Watsup were sending more dirty messages
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Deepankar Roy

•

Updated: 14 Nov 2017, 9:15 AM IST

teasing with girl every day going on school and collage in this city,Young Rich Girl,Unarmed Girl,Teenage Girl,Bhopal Gang Rape,

teasing with girl every day going on school and collage in this city

जबलपुर। शहर में मनचलों के हौसले इतने बुलंद है कि किशोरियों और युवतियों का सड़क पर अकेले चलना मुश्किल हो गया है। उन्हें कदम-कदम पर गंदे कमेंट्स सुनने पड़ते है। लड़कियां छेड़छाड़ का शिकार हो रही है। ऐसे ही दो मामले सोमवार को जिले में सामने आएं। जिसमें स्कूल में पढऩे वाली दो लड़कियों के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ की है। दोनों छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की हरकत उस वक्त हुई जब वे पढऩे के लिए स्कूल और कोचिंग जा रही थी। पुलिस ने किशोरियों की शिकायत पर आरोपितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
दोनों किशोरियां 12वीं की छात्रा
हनुमानताल पुलिस के अनुसार सिद्धबाबा क्षेत्र की रहने वाली १७ वर्षीय किशोरी १२वीं में पढ़ती है। वहीं का विनायक मिश्रा उसका पीछा कर अश्लील बातें कहते हुए छेड़छाड़ करता था। मना करने पर भी जब युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो किशोरी के परिजनों ने प्रकरण दर्ज कराया है। वहीं, छेेड़छाड़ का दूसरा मामला पनागर थानाक्षेत्र का है। पनागर पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र की रहने वाली १७ वर्षीय किशोरी १२वीं की छात्रा है। स्कूल व कोचिंग आते-जाते समय सत्यम दाहिया उसका पीछा कर छेड़छाड़ करता था। किशोरी की शिकायत को जांच में लिया गया है।
वाट्सएप पर भेजें अश्लील मैसेज
पुलिस के अनुसार सिद्धबाबा क्षेत्र में रहने वाली छात्रा का करीब दो माह से विनायक मिश्रा स्कूल आते-जाते पीछा कर रहा था। सड़क से गुजरने के दौरान वह उस पर गंदे कमेंट्स करता था। इस बीच आरोपित छात्रा का वाट्सएप नंबर पता कर लिया। उसने 9 नवंबर को छात्रा के वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजे।
समझाने पर की मारपीट
वाट्सएप पर गंदे मैसेज आने पर किशोरी ने स्कूल आते-जाते होने वाली छेड़छाड़ के बारे में माता-पिता को बताया। किशोरी के माता-पिता ने विनायक को समझाने के लिए घर बुलाया। इस पर विनायक बिगड़ गया। उसने किशोरी के माता-पिता के साथ घर पर मारपीट कर दी है।
माता-पिता को शिकायत
पनागर पुलिस के अनुसार स्कूल और कोचिंग आते-जाते रोज-रोज होने वाली छेड़छाड़ से परेशान होकर किशोरी ने सत्यम की हरकतों के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों को सत्यम को समझाइश दी। लेकिन इसके बाद भी छेड़छाड़ का सिलसिला बंद नहीं हुआ। एक दिन किशोरी ने आरोपित के घर जाकर उसके माता-पिता को उनके बेटे की हरकतों के बारे में बताया। लेकिन माता-पिता को शिकायत के बाद भी आरोपित की हरकतों नहीं बदली।