9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Young Girl के साथ पड़ोसी ने किया ये काम, इस हाल में मिली कमरे में लाश

17 वर्षीय युवती अपने पड़ोसियों से परेशान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Deepankar Roy

•

Updated: 28 Oct 2017, 4:51 PM IST

gangraped

सोनभद्र में दलित लड़की से गैंगरेप

कटनी/जबलपुर। एक 17 वर्षीय युवती को उसके पड़ोस में रहने वाले दो व्यक्ति हमेशा परेशान करते थे। उनकी हरकतों से वह बेहद तंग आ चुकी थी। तनाव के बीच लगातार पड़ोसियों की हरकतों को नजरअंदाज कर रही थी। घटना कटनी के पास एक गांव की है। युवती के परिजन शुक्रवार को किसी काम के सिलसिले में बाहर गए थे और वह घर पर अकेली थी। इसी बीच पड़ोसियों ने दोबारा पुरानी हरकत शुरू कर दी। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने खुद को एक कमरे में कैद कर लिया। शाम को जब उसके परिजन घर आए तो युवती ने दरवाजा ही नहीं खोला।
खिड़की से झांककर देखा तो उड़ गए होश
घर का दरवाजा काफी देर तक भी खटखटाने पर जब नहीं खुला तो युवती के पिता ने खिड़की से अंदर झांका। खिड़की का पल्ला हटाते ही उन्हें अपनी बेटी फंदे पर झूलती हुई दिखाई दी। जिसे देखते ही वे जोर से चिल्ला उठे। इस पर आसपास के लोग भी इकठ्ठा हो गए। इसके बाद पिता ने धक्का देकर कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर बेटी की आत्महत्या के मामले की जांच शुरू कर दी है।
ंएनकेजे की घटना
पुलिस के अनुसार न्यू कटनी जंक्शन थानांतर्गत ग्राम गाताखेड़ा निवासी शिखा (17) पिता गोकुल कोल घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने अपने में फांसी लगा ली। उसके परिजन जब घर पहुंचे तो युवती फंदे पर झूल रही थी। परिजनों ने उसे फौरन फंदे से नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। इस बात की खबर जैसे ही आसपास के इलाके में पहुंची तो वहां मातम फैल गया।
कुछ दिनों से बेहद परेशान थी युवती
ेमृतका शिखा के पिता के अनुसार उनकी बेटी को पड़ोस में रहने वाले दो लोग परेशान करते थे। वे किसी भी बहाने से उसके साथ विवाद के फिराक में रहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने पड़ोसियों को कई बार समझाने का प्रयास किया। विवाद समाप्त करने की बात कही। लेकिन पड़ोसी हर छोटी-छोटी बात पर उसे निशाना बनाते थे। पड़ोसियों के विवाद के चलते वे पिछले कुछ दिनों से बेहद परेशान थी। उनकी हरकतों से क्षुब्ध होकर ही बेटी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।