27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरगी नहर में नहाने गए किशोर की मौत, आरक्षक से परिवारजन ने की मारपीट

दोपहर की घटना, गोताखोरों के जल्दी न पहुंचने पर डायल-100 के आरक्षक पर उतारा गुस्सा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Santosh Kumar Singh

•

Updated: 17 Oct 2020, 12:36 AM IST

bargi canal.jpg

bargi canal

जबलपुर। पनागर थानांतर्गत खरौंद गांव स्थित बरगी कैनाल में शुक्रवार को दोस्तों संग नहाते समय 14 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों ने डायल-100 के आरक्षक से मारपीट भी की। उनका आक्रोश इस बात को लेकर था कि मौके पर गोताखोर लेकर पुलिस क्यों नहीं पहुंची। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

IMAGE CREDIT: patrika

दोस्तों संग गया था नहर में नहाने-
पुलिस के अनुसार खरौंद गांव निवासी नर्रू राय का 14 वर्षीय बेटा सृजल राय दोपहर एक से दो बजे के बीच में गांव के हर्ष चौधरी और देवरी स्टेशन निवासी अजय सोनी के साथ बरगी नहर में नहाने गया था। नहाते समय सृजल राय गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अजय ने कोशिश की, लेकिन वह भी डूबने लगा तो बाहर निकल आया। हर्ष ने हादसे की सूचना घरवालों को दी। मौके पर परिजन सहित गांव के लोग पहुंचे।

IMAGE CREDIT: patrika

ढाई बजे पुलिस को मिली खबर-
दोपहर ढाई बजे के लगभग पुलिस को खबर दी गई। मौके पर डायल-100 पहुंची। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को खबर दी। टीम के पहुंचने में हुई देरी से परिजन आक्रोशित हो गए और डायल-100 में पदस्थ आरक्षक अंकित तिवारी के साथ मारपीट कर दी। मामले की जानकारी होते ही पनागर पुलिस और अन्य थानों का बल पहुंचा।

IMAGE CREDIT: patrika

स्थानीय गोताखोर ने निकाला-
स्थानीय गोताखोर की मदद से लगभग दो घंटे बाद सृजल को निकाला गया। परिजन उसे लेकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग के अलावा आरक्षक अंकित तिवारी की शिकायत पर मारपीट के मामले में धारा 353, 332 व 294 भादवि का प्रकरण दर्ज किया है।