24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाकू से वार कर चार हजार की लूट करने वाले तीन गिरफ्तार

-खितौला पुलिस ने किया खुलासा, एक फरार, हजार रुपए सहित वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त
less than 1 minute read
Google source verification
loot disclose.jpg

loot disclose

जबलपुर। खितौला पुलिस ने बीते अक्टूबर को चाकू से वार कर ट्रैक्टर मालिक से चार हजार रुपए लूट का शुक्रवार को खुलासा किया। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एक फरार है। आरोपियों से एक हजार रुपए और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त किया।
सिहोरा एसडीओपी श्रुतिकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मामले में मानेगांव निवासी राजू उर्फ मारू पटेल ने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। राजू ट्रैक्टर से खागामऊ जुताई करने गया था। बैटरी खराब होने पर गांव के राकेश सेन के साथ सिहोरा गया और फिर बाइक से खागामऊ जा रहा था। तभी नर्रे बायपास पर दो बाइक सवार और दो पैदल युवक पहुंचे।
चाकू से वार कर चार हजार रुपए सहित जरूरी दस्तावेज लूट कर एक ही बाइक से फरार हो गए थे। पुलिस ने छानबीन के आधार पर शुक्रवार को स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी अभिषेक उर्फ हनी, मझौली वार्ड नम्बर आठ निवासी शांतनु उर्फ वासु उपाध्याय, कंकाली मोहल्ला सिहोरा निवासी रितिक यादव को गिरफ्तार किय गया। प्रकरण में माढ़ोताल निवासी हनी यादव फरार है। पुलिस ने तीनों से लूट का एक हजार रुपए, आधार कार्ड, ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन कार्ड और लूट की वारदात में शामिल बाइक जब्त कर लिया।