9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शीत लहर से कांपे शहर, प्रदेश ठंडी हवाओं की चपेट में- देखें वीडियो

शील लहर से कांपे शहर, प्रदेश ठंडी हवाओं की चपेट में- देखें वीडियो
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 27 Jan 2021, 3:09 PM IST

weather.jpg

Weather forecast

जबलपुर। उत्तरी हवाओं से आईं ठंडी हवाओं की चपेट में पूरा प्रदेश है। मंडला, डिंडोरी पचमढ़ी में पारा बहुत नीचे पहुंच गया है। जहां ओस की बूंदें भी जमने लगी हैं। वहीं जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर और इंदौर जैसे बड़े जिले शीत लहर से कांप गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अभी और ठंड बढ़ेगी। ठंड का असर अगले 15 दिनों तक रह सकता है। कहीं कहीं बादलों के छाने से हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। लोगों को अलर्ट रहना चाहिए, खासकर बुजुर्ग और बच्चों को ठंड से बचाए रखें। रात और दिन के तापमान में 48 घंटे तक गिरावट जारी रहेगी। ऐसे में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे तक चला जाएगा। अभी कुछ जगह यह 11 डिग्री के आसपास है, जबकि अधिकांश इलाकों में यह 6 डिग्री से लेकर 10 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर से सर्द हवाएं चलने लगी हैं। इसके कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यह आगे भी जारी रहेगी। अब शीतलहर भी चलने लगी है। यह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्रभाव डाल रही है। इधर, डॉक्टरों का कहना है कि इस समय सुबह जल्दी मॉर्निंग वॉक जाने से बचना चाहिए।