मेष- धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में मौके असानी से नहीं मिलते। समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।
वृषभ- सफलता दायक समय है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। यात्रा हो सकती है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवाएंगे।
मिथुन- आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें ,सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी।
कर्क- स्वास्थ बिगड़ सकता है। विद्युत उपकरण खरीदने के योग हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। आर्थिक मामले सुलझेंगे।
सिंह- किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की आंशका है।
कन्या- वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें, न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।