टीचर्स, पेरेंट्स भी रहेंगे इन्वॉल्व
कई बार स्टूडेंट्स को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस बात को ध्यान रखते हुए उनके लिए एक विशेष इंटरैक्टिव या टारगेट ओरिएंटेड सिस्टम शुरू किया जा रहा है। इसमें स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स भी इन्वॉल्व रहेंगे। उनकी एंजाइटी, स्ट्रेस को दूर करने के लिए यह प्लान बनाया जा रहा है। यह प्लान स्टूडेंट्स और इंस्टिट्यूशन के बीच एक पुल का काम करेगा। इसके तहत कॉलेजों में और इंस्टिट्यूशन में एक साइकोलॉजिस्ट को नियुक्त करने की भी बात की गई है।