जबलपुर। यूके में कोरोना वायरस का नया स्टे्रन सामने आने के बाद वहां से आने वालों को तलाश कर क्वारंटीन और कोविड जांच की जा रही है। शहर में 12 लोगों के 25 नवंबर के बाद आने की सूचना मिली थी। खोजबीन में इनमें से मंगलवार को छह व्यक्तियों का पता चला। इनमें से पांच लोग और उनके परिवार के सदस्यों की कोविड टेस्ट रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आई। एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट आना शेष है। उधर, बुधवार को 41 लोगों के इंग्लैंड और ब्रिटेन से जबलपुर आने की सूचना मिली है। दूसरी सूची में शामिल लोगों के बारे में पता लगाकर होम क्वारंटीन करने के साथ कोविड टेस्ट के लिए सैम्पल लिए जा रहे हैं।
यूके से आए 12 में से 6 की पहचान, पांच व्यक्तियों व परिजन की रिपोर्ट निगेटिव