28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीएफजे पहुंचे मिलिट्री कॉलेज ऑफ मटेरियल मैनेजमेंट के कमांडेंट

भविष्य के सैन्य वाहनों पर की मंत्रणा, टैंक की ओवरहालिंग से लेकर एमएमपीवी का होना है निर्माण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Gyani Prasad

•

Updated: 12 Mar 2024, 1:31 PM IST

photo_2024-03-11_18-40-25_1.jpg

जबलपुर . मिलिट्री कॉलेज ऑफ मटेरियल मैनेजमेंट के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल संजय सेठी ने सोमवार को वीकल फैक्टी जबलपुर (वीएफजे) में सैन्य वाहनों का उत्पादन देखा। उन्होंने प्लांट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें मौजूदा उत्पादों के अलावा भविष्य में युद्धक टैंक की ओवरहालिंग, सिक्स बाइ सिक्स माइन प्रोटेक्टिड वीकल और शारंग तोप के साथ दूसरे उत्पादों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सैन्य वाहनों की खूबियों की सराहना की।

फैक्ट्री कई दशकों से भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बलों को सैन्य वाहनों की आपूर्ति करती आ रही है। सैन्य वाहनों के उत्पादन और अन्य उत्पादों से संबंधित मसलों को लेकर उच्च सैन्य अधिकारियों का दौरा निर्माणी में होता है। इसी कड़ी में कमांडेंट सेठी फैक्ट्री के दौरे पर आए थे। फैक्ट्री के मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार भोला ने निर्माणी में हो रहे सैन्य उत्पादों की जानकारी दी। कमांडेंट ने निर्माणी के ओडीसी सेंटर का दौरा किया तथा नए उत्पादों को विकसित किए जाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। अपनी सैन्य जरूरतों का जिक्र करते हुए उन्होंने नए उत्पादों के विकास के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान आशुतोष कुमार, रामेश्वर मीणा, विवेक सिंह, गौरव दीक्षित व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

विस्फोट में लगी आग को फायर ब्रिगेड ने बुझाया

आयुध निर्माणी खमरिया में संरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को डिजास्टर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें विस्फोट के बाद लगी आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड के कार्यों का प्रदर्शन हुआ। वहीं कोई प्लेन क्रैश हो जाए तो उस समय किसी प्रकार राहत एवं बचाव का कार्य किया जाएगा, इसकी पूरी प्रक्रिया को अधिकारियों ने देखा। निर्माणी अग्नि शमन अनुभाग में निर्माणी के मुख्य महाप्रबंधक एमएन हालदार और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपसंचालक एवं फैक्ट्री इन्सपेक्टर औद्योगिक स्वास्थ एवं संरक्षा धर्मेन्द्र चौबे ने प्रदर्शन को देखा। फायर ब्रिगेड के जवानों ने नुक्कड नाटक के साथ अग्नि सुरक्षा के चारों चरण ग्रेड एबीसीडी के मॉक ड्रिल में अग्नि सुरक्षा के उपाय का लाइव डेमोस्ट्रेशन किया गया। इसके तहत ठोस, तरल, रासायनिक और इलेक्ट्रिकल अग्नि में प्रयुक्त किए फायर उपकरण का लाइव प्रदर्शन हुआ। डिजास्टर मॉक ड्रिल के तहत भूकंप आपदा के समय भी फायर ब्रिगेड की उपयोगिता को जाना गया।