3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़कों के नए जाल से नागपुर और पाटन बायपास से जुड़ेगा विजय नगर क्षेत्र

8 किलोमीटर का लंबा फेरा होगा कम, समय और ईंधन दोनों की होगी बचत

2 min read
Google source verification
road_construction.jpeg

road

एसआर 3 सडक़ के निर्माण से ऐसे बदलेगी तस्वीर

459 एकड़ जमीन पर विकास को मिलेगी गति

1.30 किलोमीटर की बनना है एसआर 3 सडक़-सबबेस का काम पूरा

48 मीटर चौड़ी सडक़ का शुरू होना है निर्माण

योजना क्र .64, 65 से होकर किया जाना है निर्माण

एसआर 2 सडक़ जोड़ेगी कई इलाकों को

-356.4 एकड़ में हो सकेंगे विकास के काम

-30 मीटर चौड़ी सडक़ में सबबेस का शुरू होना है काम

-रैगवां, रक्शा, बसहा, कचनारी, सिमरिया, कछपुरा, करमेता इलाके जुड़ेगे आपस में

-बड़े आवासीय क्षेत्र, कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स का होगा विकास

जबलपुर। शहरवासियों के लिए विजय नगर छोर से मेडिकल, तिलवारा, भेड़ाघाट की ओर जाने के लिए जल्दी ही 8 किलोमीटर का लंबा फेरा कम होगा। इससे आवाजाही में लगने वाला समय और ईंधन दोनों की ही बचत होगी। मास्टर प्लान की महत्वाकांक्षी एसआर 3 सडक़ के सब बेस का निर्माण पूरा हो गया है। अब सडक़ का निर्माण किया जाना है। इसी तरह से एसआर 2 सडक़ का भी जल्दी ही निर्माण शुरू होगा। इन दो सडक़ों के निर्माण से जेडीए की 5 योजनाओं में विकास कार्यों को गति मिलेगी। जबलपुर विकास प्राधिकरण आने वाले बजट में नई योजनाओं की मुख्य सडक़ों के निर्माण को लेकर प्लानिंग कर रहा है।

क्षेत्र को इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता

रैगवां, रक्शा, बसहा, कचनारी, सिमरिया, करमेता क्षेत्र में रिहायशी इलाकों का तेजी से विस्तार हो रहा है। नई आवासीय बस्ती बस रही हैं, लेकिन इस क्षेत्र में कनेक्टिंग सडक़ों से लेकर आवश्यक संसाधानों की कमी है। जेडीए की योजना क्र.64, 65 व टीडीएस 2,3,5 में मुख्य सडक़ों के बनने से दबाव कम होगा।

इनका कहना है

बजट को अंतिम रूप दिया जा रहा है, इस बार नई योजनाओं में मास्टर प्लान की मुख्य सडक़ों के निर्माण और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर फोकस किया जा रहा है। जिससे की क्षेत्र की मूलभूत जरूरत पूरी हो सकें।

दीपक कुमार वैद्य, सीईओ, जेडीए

Story Loader