कम होगा कोहरा, एक-दो दिन चढ़ेगा पारा
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार वर्तमान में अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके रविवार से हिमालय या मैदानी क्षेत्रों को प्रभावित करने की सम्भावना है। इसके कारण दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवात सक्रिय हो चुका है। पूर्वी अरब सागर से लेकर गुजरात-राजस्थान तक ट्रफ लाइन है। इनके प्रभाव से आसमान में बादल बने हुए है। अभी एक-दो दिन तापमान में कुछ वृद्धि होने का अनुमान है। कोहरे में कमी आएगी।