8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पमरे की बम्पर कमाई, रेल यातायात से मिले 7600 करोड़ रुपए

वित्तीय वर्ष में आठ फीसदी से अधिक वृद्धि दर्ज    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Shyam Bihari Singh

•

Updated: 28 Mar 2024, 7:18 PM IST

Railway news

Durg-Ambikapur express train

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) जोन ने इस वित्तीय वर्ष में रेल यातायात में आठ फीसदी से अधिक वृद्धि दर्ज की है। इस वित्तीय वर्ष में पमरे ने 7670 करोड़ 91 लाख का ओरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया है। इसमें माल ढुलाई में सर्वाधिक 5 हजार करोड़ से अधिक की आय अर्जित हुई है। विगत वर्ष इसी अवधि में 7095 करोड़ 65 लाख रुपए की आय हुई थी। रेल प्रशासन के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष में पमरे ने यात्री यातायात से 2137 करोड़ 40 लाख, माल यातायात से 5199 करोड़ 55 लाख, अन्य कोचिंग मद से 149 करोड़ 48 लाख और विविध आय से 184 करोड़ 48 लाख रुपए का रेल राजस्व प्राप्त किया है।

252 वेंडर्स पर कार्रवाई

रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने जबलपुर स्टेशन पर जांच अभियान चलाकर एक माह में 252 अवैध वेंडर्स पर कार्रवाई की। रेलवे अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई कर सभी को रेल सुरक्षा बल के सुपुर्द किया गया। अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्व रंजन के निर्देशन और डीसीएम नितेश कुमार सोने के नेतृत्व में चलाया गया।


जबलपुर होकर चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन


रेलवे कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल के मध्य 13-13 ट्रिप साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह जबलपुर, कटनी, सतना से होकर जाएगी। कानपुर सेंट्रल -लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 अप्रेल से 28 जून तक हर शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल से 15:25 बजे प्रस्थान कर सतना 21:05 बजे, कटनी 22:20 बजे, जबलपुर 23:30 बजे और दोपहर 14:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल ट्रेन 6 अप्रेल से 29 जून तक हर शनिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 17:15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी 02.55 बजे, जबलपुर 06:15 बजे, कटनी 07:25 बजे, सतना 08:40 बजे और दोपहर 15:45 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी।