9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Wife burnt:संदेह में पत्नी को जिंदा जलाया, गम्भीर

-हनुमानताल थानांतर्गत बहोराबाग की घटना, विक्टोरिया में चल रहा इलाज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Santosh Kumar Singh

•

Updated: 3 Oct 2020, 12:45 PM IST

Husband burns wife alive, wife's situation is critical

Crime: नशे में धुत पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

जबलपुर। हनुमानताल के बहोराबाग में लोमहर्षक वारदात सामने आयी। यहां पति ने पत्नी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। वह 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गई है। उसे गम्भीर हालत में विक्टोरिया में भर्ती कराया गया। मजिस्ट्रेट के सामने भी उसने कथन में पति की क्रूरता बया की। हनुमानताल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार विक्टोरिया अस्पताल से गुरुवार को एक महिला के झुलसी हालत में लाए जाने की सूचना मिली थी। पीडि़ता अंजुम अंसारी (27) ने बयान में बताया कि 2015 में उसकी शादी इमरान अंसारी के साथ हुआ था। पति इमरान उस पर संदेह करता था। इसी को लेकर पिछले तीन सप्ताह से विवाद कर रहा था। गुरुवार दोपहर तीन बजे के लगभग वह घर में किचन में खाना गरम कर रही थी। तभी उसका पति इमरान अंसारी पहुंचा और अनर्गल आरोप लगाने लगा। विरोध करने पर घर में रखे मिट्टी तेल की कुप्पी उसके ऊपर डालकर आग लगा दी। वह जलने लगी और शोर मचाने लगी तो पति भी बचाने का दिखाव करने लगा। बचाने में इमरान अंसारी भी झुलसा है। पड़ोसी दोनों को विक्टोरिरया लेकर पहुंचे। जहां दोनों को भर्ती कर लिया गा है। अंजुम का आग से चेहरा, गला, सीना, पेट, पीठ, दोनों हाथ व पैर, जांघ जल गया है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।