जानकारों के मुताबिक बोड़ा खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बोड़ा में भरपूर मात्रा में फाइबर, सेलेनियम, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन डी सहित कई अन्य पोषक तत्व होती हैं। बोड़ा में शुगर, हाई बीपी, बैक्टीरियल इंफेक्शन, कुपोषण और पेट रोग को दूर करने में आवश्यक तत्व पाया गया है। यही वजह है कि अल्प समय के लिए पाए जाने वाले बोड़ा सब्जी को महंगे दामों में भी खरीदकर लोग खाते हैं और प्राकृतिक रूप से मिलने वाले सब्जी को अपने रसोई में प्रमुख स्थान मिलता हैं।