25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Jagdalpur / CG Govt Job: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 102 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द

CG Govt Job: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 102 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द

CG Govt Job: छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक अलग-अलग विभागों में भर्तियां निकल रही है। बीते 6 महीने में अब तक 6 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 13 Oct 2024, 12:13 PM IST

Job Alert: स्वास्थ्य विभाग के इन 5 पदों पर होगी भर्ती, 19 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन, फटाफट इस वेबसाइट में देखें Details

CG Govt Job: एक तरफ छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने हाल में पीएससी-मेंस और सिविल जज मेंस के नतीजे जारी किए हैं, तो दूसरी ओर सरकार की तरफ से इंजीनियरों के लिए गवर्नमेंट जॉब का सिलसिला बरकरार है। इसी सप्ताह बुधवार को सीएम विष्णुदेव साय के निर्दश पर पीडब्लूडी महकमे में इंजीनियरों के लिए 102 पोस्ट निकलवाई गई हैं। इनमें 86 पोस्ट सिविल इंजीनियरों के लिए और 16 पोस्ट इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स के लिए है।

CG Govt Job: जल्द ही जारी होगा विज्ञापन

CG Govt Job: इन पदों के लिए सीएम साय ने वित्त विभाग से मंजूरी भी जारी करवा दी है। जल्दी ही इन पदों के लिए विज्ञापन निकाले जाएंगे तथा परीक्षाएं करवाने वाली एजेंसियां इस साल के अंत तक इनके लिए भी लिखित परीक्षा करवा सकती हैं। बस्तर के हिस्से में बड़ी संख्या में पद आ सकते हैं। बस्तर में लंबे वक्त से खाली पद इस भर्ती के जरिए भरे जाने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें: CG Job News: रोजगार के खुले द्वार, एक माह में 2 कैंप और 225 युवाओं की नौकरी पक्की, पढ़ें पूरी खबर…

CG Job Vacancy 2024: पिछले 6 महीने से निकल रही भ​र्तियां

CG Job Vacancy 2024: बता दें कि साय सरकार पिछले 6 महीने में अलग-अलग विभागों में 6 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां निकाल चुकी है। इनमें तकनीकी विभागों में इंजीनियरों के लिए ही तकरीबन एक हजार पद निकल चुके हैं। हाल में पीएचई ने भी इंजीनियरों के लिए 128 पद निकाले थे। सरकार कर रही है कि जितनी भी नौकरियां अब तक निकली हैं, सभी की पदस्थापना 2025 से पहले कर ली जाए, ताकि इससे विकास कार्यों को भी रफ्तार दी जा सके।

आठ विभागों में जारी है भर्ती की प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में अवसर लगातार खुल रहे है। सीएम साय के नेतृत्व में युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। अब तक 8 से अधिक विभागों में विभिन्न पदों पर नौकरियों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग, पीएचई, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग तथा वन विभाग में भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। निर्माण एजेंसियों में भर्ती प्रक्रिया की रतार ज्यादा है। इसकी वजह ये है कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी प्रोजेक्ट में तेजी से क्रियान्वयन के पक्ष में है।