
CG News: पत्रिका ने पूर्व में होर्डिंग फ्लैक्स को लेकर अभियान चलाया तो एयरपोर्ट चौक के सामने लगाए गए होर्डिंग्स को हटाया गया था। साथ ही चांदनी चौक की खूबसूरती से भी होर्डिंग का ग्रहण हटा था। निगम ने उस दौरान लगातार कार्रवाई की थी। अब एक बार फिर होर्डिंग फ्लैक्स को लेकर मनमानी शुरू हो गई है।
जहां जगह मिल रही वहां पर होर्डिंग-फ्लैक्स लगाकर शहर की खूबसूरती बिगाड़ी जा रही है। शहर में दंतेश्वरी मंदिर के सामने बस्तर के पूर्व महारजा प्रवीर चंद्र भंजदेव की प्रतिमा को होर्डिंग से ढक दिया है। कई दिनों से यहां पर होर्डिंग लगाने का काम किया जा रहा है। इस वजह से महाराजा प्रवीर चंद्र की प्रतिमा सामने की तरफ से पूरी तरह ढक चुकी है।
इसे लेकर शहर के कुछ जागरूक लोगों ने निगम के अमले से शिकायत भी की थी बाजवूद इसके होर्डिंग को नहीं हटाया गया। 25 मार्च को इसी स्मारक के सामने महाराजा प्रवीर चंद्र की पुण्यतिथि मनाई गई, तब भी होर्डिंग को नहीं हटाया गया। शहर के लोगों ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक स्थिति है। निगम को इस पर तत्काल एक्शन लेना चाहिए।
शहर के अलग-अलग संगठन और राजनीतिक दल विशेष अवसरों, जयंती और जन्मदिन आदि पर होर्डिंग बनवाकर उन्हें शहर के प्रमुख स्थानों पर लगाते हैं। इसके लिए वे निगम को किसी तरह का शुल्क अदा नहीं करते। इससे निगम को राजस्व का भी नुकसान होता है। निगम ऐसे मामलों में कार्रवाई से भी बचता है। राजनीतिक दलों की वजह से ज्यादा अव्यवस्था फैली हुई है। इन पर कभी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। मंदिर के सामने स्थापित महाराजा प्रवीर चंद्र के स्मारक होर्डिंग से ढंग गया है।
शहर के भीतर मुख्य मार्ग पर डिवाइडर पर फ्लैक्स टांगने का क्रम थम नहीं रहा है। इनकी वजह से रात के अंधरे में हादसे का खतरा बना रहता है। कई बार तेज हवा चलने पर फ्लैक्स डिवाइडर पर लटकते रहते हैं। इस वहज से भी कभी भी हादसा हो सकता है। निगम का अमला इन्हें हटाने कभी-कभी अभियान चलाता है लेकिन उसके बाद फिर डिवाइडर फ्लैक्स से पाट दिए जाते हैं।
नगर निगम ने विज्ञापन के प्रसार के लिए नियम-कायदे तय कर रखे हैं। प्रति स्क्वायर मीटर की दर से होर्डिंग-फ्लैक्स का शुल्क लिया जाना है लेकिन इन नियमों का पालन नहीं किया जाता। कुछ ही स्थानों से निगम को राजस्व की प्राप्त होता है बाकी जगहों से निगम को नुकसान ही हो रहा है। निगम के राजस्व अमले में इसे लेकर कोई समीक्षा भी नहीं की जाती।
CG News: नगर निगम के पिछले कार्यकाल में भाजपा शासनकाल के वक्त कहा गया था कि शहर में होर्डिंग जोन बनाकर विज्ञापन नीति का विस्तार किया जाएगा। अब जबकि शहर में भाजपा का नया कार्यकाल शुरू हो चुका है तब भी इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। अगर होर्डिंग जोन पर काम हो तो मनमानी पर लगाम लग सकती है। निश्चित स्थान पर होर्डिंग फ्लैक्स लगेेंगे तो शहर की खूबसूरती भी प्रभावित नहीं होगी और निगम को राजस्व का नुकसान भी नहीं होगा।
Updated on:
27 Mar 2025 02:25 pm
Published on:
27 Mar 2025 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
