8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Strike: 12 जुलाई तक तहसीलदारों की हड़ताल, मारपीट की घटना को लेकर जताएंगे विरोध, सरकार से की है ये मांगें

CG Strike: मंगलवार को तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने भी राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर 10 से 12 जुलाई तक सामूहिक अवकाश लेकर सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 11 Jul 2024, 6:05 PM IST

CG tahsildar strike news Beaten Tahsildar

CG Strike News: नायब तहसीलदार युवराज साहू के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने इस घटना का विरोध करते हुए सांकेतिक हड़ताल का ऐलान कर दिया। तहसीलदारों के इस फैसले से राजस्व के कामों के प्रभावित होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

CG Strike News: छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए राज्य सरकार ने 6 से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़ा मना रही है। राजस्व पखवाड़े में शिविर लगाकर फौती, नामांतरण और बटवारा, अभिलेख त्रुटि सुधार समेत अन्य राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित निदान किया जाना है। इस बीच 32 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। वहीं मंगलवार को तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने भी राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर 10 से 12 जुलाई तक सामूहिक अवकाश लेकर सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें: CG Strike News: नायब तहसीलदार को कार्यालय में ही मारा थप्पड़, विरोध में प्रदेश के तहसीलदार कल करेंगे हड़ताल

CG Strike: यह है मांगें

CG Tahsildar Strike News: इसलिए है नाराज़गी

महासमुंद जिले के झलप में नायब तहसीलदार युवराज साहू से मारपीट के बाद यह फैसला लिया गया है। कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। पटवारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हड़ताल पर जाने से राजस्व के कामों के प्रभावित होंगे।