
पखवाड़े भर बाद भी 301 केन्द्रों में पहुंचे किसान
जगदलपुर। CG News : बस्तर संभाग में अब तक 530 किसानो ने ही धान बेचा है। जबकि इस साल 2 लाख 75 हजार 569 किसानों ने 4 लाख 53 हजार 910 रकबा में लगाए धान को बीक्री करने समिति में पंजीयन करवाया है।वहीं विधान सभा चुनाव के बाद अब केन्द्रों में धान खरीदी में तेजी आने की आसार हैं। किसानों को अब तक समितियों के द्वारा 347 टोकन जारी किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें : अवकाश के बाद पटरी पर लौटेगी पढ़ाई
गौरतलब है कि इस साल 4 लाख 53 हजार 910 हेक्टेयर रकबा का किसानों ने पंजीयन कराया है। वहीं अब तक 540 किसानों ने धान बेचा है, जिसमें सर्वाधिक 524 किसान कांकेर जिले से हैं। वहीं बस्तर जिला के 3, दंतेवाड़ा के 1 और कोण्डागांव जिले के 2 किसानों ने धान बेचा है। इस तरह अब तक 32 हजार 781 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। किसानों को एप्प और समितियों से टोकन जारी किया गया है। जिसमें अब तक कुल 326 टोकन जारी किए गए हैं।
नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर में शुरु नहीं हुई धान खरीदी: संभाग भर में 381 केन्द्रों में से अब तक वहीं 61 केन्द्रों में धान की खरीदी शुरु हुई है। जबकि पखवाड़ा भर बाद भी 301 केन्द्र में धान खरीदी शुरु नहीं हुई है। नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर जिले में एक भी किसान धान बेचने नहीं पहुंचा है।
Published on:
09 Nov 2023 05:16 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
