
आम के पेड़ों में बौर
Mango Fruit: यह लगातार दूसरा साल होगा जब आम(Mango) के फसल पर मौसम का प्रभाव दिखाई दे रहा है। आधा फरवरी बीत चुका है लेकिन जलवायु परिवर्तन के चलते अभी तक आम के बौर अधिकांश पेड़ों पर नहीं दिखाई दे रहे हैं। तापमान में उतार चढ़ाव के चलते इस बार बाजार में देरी से पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। फसल कमजोर होने से इस वर्ष भी फलों का राजा आम लोगों से दूर होने वाला है। इससे लोगों में निराशा है।
मौसम में बदलाव बना देरी की वजह
फलों के राजा (Mango)के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे आम प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। आम के मौसम में लगभग एक महीने की देरी हो रही है। आम के बौर जो दिसंबर के पहले सप्ताह तक आ जाते थे इस वर्ष फरवरी में ही दिखाई देना शुरू हुआ है। कम पैदावार के चलते पिछले वर्ष भी आम सामान्य कीमत से अधिक दामों में लोगों ने खरीदे थे। बौर निकलने में एक महीने की देरी और मौसम में परिवर्तन होने से इस वर्ष भी आम उम्मीद से कम मिलने की संभावना है।
स्थानीय कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी आम के बौर निकलने शुरू हुए हैं। पिछले वर्ष फसल नहीं होने से इस वर्ष फलन वर्ष होने से बंम्पर पैदावार होने की संभावना था। बौर के देर से निकलने से पैदावार में फर्क पड़ेगा लेकिन अगर मौसम साथ दिया तो यह सामान्य होने की संभावना है। मौसम में नमी होने से फलों का निर्माण प्रभावित होता है। जबकि अधिक तापमान से भी फूल सूखने की संभावना बढ़ जाती है।
देर से आए फूल
अंकित गुप्ता, ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी ने कहा, आम का उपज सामान्य से कम होने की उम्मीद है। देर से फूल आने के कारण इस साल मौसम देर से शुरू होगा और देर से खत्म होगा। आमतौर पर आम मार्च के दूसरे पखवाड़े में बाजारों में आता है, जो इस साल अप्रैल के दूसरे पखवाड़े तक आने की उम्मीद है। इसकी फसल कुछ हद तक मौसम पर निर्भर करेगा।
Published on:
18 Feb 2023 01:37 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
