Online Satta App: आईपीएल मैच शुरू होते ही सटोरियों की मौज हो गई है। जैसे-जैसे यह मैच आगे बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे सट्टे का जोर बढ़ रहा है। सट्टे का यह खुमार शहर से लेकर गांव-गांव तक फैला हुआ है। पिछले दिनों चर्चित महादेव ऐप कांड के बाद शहर के शौकीन इस ऐप में नहीं बल्कि रेड्डी अन्ना और गजानांद जैसे कई ऐप पर लाखों के दांव लगा रहे हैं।