Hindi News / Chhattisgarh / Jagdalpur / बस्तर के सबो देवी देवता के पांय ने शरण, मोचो आया दंतेश्वरी के नमन, स्थानीय भाषा भरती में पीएम मोदी ने शुरू किया संबोधन
बस्तर के सबो देवी देवता के पांय ने शरण, मोचो आया दंतेश्वरी के नमन, स्थानीय भाषा भरती में पीएम मोदी ने शुरू किया संबोधन
पीएम ने कहा भाई दूज के त्यौहार के दिन आपसे कुछ मांगने आया हुं।
बस्तर के सबो देवी देवता के पांय ने शरण, मोचो आया दंतेश्वरी के नमन, स्थानीय भाषा भरती में पीएम मोदी ने शुरू किया संबोधन
जगदलपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर जगदलपुर पहुंच चुके है। यहां जगदलपुर में उनका जोर शोर से स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के मंच से संभालने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने संभाला मंच। मंच संभालते ही स्थानीय भाषा में अपना संबोधन शुरू किया गया। स्थानीय देवी देवताओं को प्रणाम करने के बाद बता दें पहले चरण के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जगदलपुर के लालबाग मैदान में बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की ये पहली चुनावी सभा होगी।
चुनाव के चलते आए दिन हो रहे लगातार नक्सली हमले की वजह से पूरा जगदलपुर शहर छावनी में तब्दील किया गया है। आपको बता दे कि, पूरे शहर में 10 हजार अर्ध सैनिक बलों से सुरक्षा मुहैया कराई गई है। सीआपीएफ डीआरजी, एसटीएफ, एसपीजी के जवान शामिल है।
आसमान से भी रखी जाएगी नजर चुनाव के चलते आए दिन हो रही नक्सली वारदात के चलते सुरक्षा के मद्देनजर चारों दिशाओं से ही नहीं बल्कि आसमान से भी रखी रखी जा रही है नजर, हवा में हेलीकॉप्टर व ड्रोन से जवान सभास्थल की निगरानी रखी जा रही है।