जगदलपुर. स्क्रीनिंग कमेटी के जाते ही विधानसभा के लिए फार्म भरकर टिकट की दौड़ में आगे निकलने के लिए प्रतिद्वधियों का कच्चा चिट्ठा निकाल तैयार कर लिया है। वहीं इसे हाइकमान के सामने रखकर अपनी टिकट की भी संभावनाएं कांग्रेसी नेता तलाश रहे हैं। पेपर कटिंग से लेकर उनके संपत्ति के ब्यौरे तक का रिकार्ड यह नेता अपने साथ लेकर रायपुर में पीसीसी और दिल्ली में हाइकमान के सामने पेश करने की तैयारी कर ली है। कुछ तो रवाना भी हो चुके हैं। गौरतलब है कि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के दौरान जमकर हंगामेबाजी और विरोध प्रदर्शन हुआ था। अब इस घटना को भुनाने के साथ ही अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं। इसके लिए सामाचार की कटिंग, कार्यकर्ताओं के समर्थन पत्र, विपक्षियों के खिलाफ शिकायत पत्र, पार्टी में सक्रियता, भीतरघात जैसे कई मापदंड पर डाटा तैयार कर रखा है। अब रायपुर व दिल्ली पहुंचकर इसे सामने रखने का प्रयास जारी है।