
Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: भारत के सबसे संवेदनशील इलाके बस्तर में लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। नक्सली आतंकों के धुत जिले में मॉनीटरिंग के लिए जवानों की टीम सक्रीय हो गई है। नक्सली हमलों को रोकने और अवैध शराब, गांजा, जुआ सट्टा आदि गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई करने एफएसटी एवं एसएसटी की टीम बस्तर पहुंच चुकी है।
सीमावर्ती क्षेत्र में भी रखी जा रही है निगरानी
सुकमा जिला ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य के सीमा से लगा हुआ है, जिसकी वजह से विभिन्न राज्यों की सीमाओं पर चेक पोस्ट लगाकर अलग-अलग टीम द्वारा निगरानी रखी हुई है। यहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है उसके बाद ही वाहनों को प्रवेश करने दिया जा रहा है। इधर लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल भी सक्रिय हो चुके हैं, प्रशासन पूरी कढ़ाई बरत रहा है ताकि निष्पक्ष रूप से मतदान संपन्न कराया जा सके।
Updated on:
29 Mar 2024 12:11 pm
Published on:
29 Mar 2024 12:11 pm
