2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्तर के 74 शिक्षकों को मिलेगा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव सम्मान, 5 सितंबर को जगदलपुर में होगा समारोह

Chhattisgarh Education News: मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना 2026 के तहत बस्तर संभाग के सातों जिलों के 74 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Teacher Award

बस्तर के 74 शिक्षकों का होगा सम्मान (Photo Source- AI)

Chhattisgarh Teacher Award: मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के तहत वर्ष 2026 का सम्मान समारोह 5 सितंबर को श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में होगा। बस्तर संभाग के सातों जिलों से उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन पूरा हो चुका है। संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग ने मंगलवार को चयनित शिक्षकों की सूची जारी की। इस बार 7 प्राचार्य, 64 प्रधान अध्यापक (प्राथमिक व माध्यमिक) और शिक्षा श्री पुरस्कार के लिए 3 व्याख्याता को सम्मानित किया जाएगा। कुल 74 शिक्षक इस अलंकरण के हकदार बने हैं।

Jagdalpur News: इन्हें मिलेगा सम्मान

बस्तर से विकास जॉनसन, वेद प्रकाश दीवान, देवेन्द्र देवांगन, संतोषी कश्यप, नित्या मिंज, पण्डरू राम कश्यप और संतोराम पटेल का चयन हुआ। बीजापुर से पलनी शेट्टी, अनिता नायर, तेलम मलैया, जयपाल निषाद; दंतेवाड़ा से सुमित्रा चौधरी, पीलाराम चकटिया, दुर्गा राठौर, विमला मित्तुर; कांकेर से लीला कोसमा, रेशमा यादव, समता वर्मा, रंजित कर, फागूराम मंडावी, महेन्द्र कुमार खुडसुंग, कमलेश्वरी ध्रुव; कोण्डागांव से मदन लाल कारम, लीला नेताम, शोभराय नेताम, गोविंद नेताम, धनेश्वर कश्यप; नारायणपुर से पार्वती मण्डल, गोगाराम उसेण्डी और सुकमा से ममता साहू, संतूराम नेताम, महेन्द्र कुमार पुराम चुने गए।

माध्यमिक शाला के प्रधान अध्यापक

बस्तर से निलम मिश्रा, दुलेश्वर कश्यप, अनिल रोटिया, रामकृष्ण भय्यर, मशाराम तेवा, सुखलाल मेडिया, अनुराधा भारती का चयन हुआ। बीजापुर से मकबूल अहमद, कामेश्वर टुब्बा, तोकल सत्यनारायण, माधव मण्डल; दंतेवाड़ा से गौकरण यादव, सरिता जैन, विनोद कुमार यादव, अमर सिंह मरकाम; कांकेर से रामेश्वर नाग, जयराम तेवा, दुर्गा नेताम, सुशील हालदार, कथावती ठाकुर, माखन प्रजापती, छेदुराम सिन्हा; कोण्डागांव से सनत कुमार कुरूवंशी, दॉनसाय मण्डावी, संध्या भारद्वाज, योगेश्वर साहू, लक्ष्मण नेताम; नारायणपुर से दीनदयाल शोरी, सुकमन सिंह भण्डारी और सुकमा से सोमारू राम सोड़ी, फजल उल्ला खान, शिवलाल पाण्डे को सम्मान मिलेगा।

Bastar News: प्राचार्य और शिक्षा श्री पुरस्कार

प्राचार्य श्रेणी में बस्तर से मनोरमा बोद्ध, बीजापुर से राधेश्याम कुलदीप, दंतेवाड़ा से शेफाली भदौरिया, कांकेर से टिकेश्वर सिंह ठाकुर, कोण्डागांव से महावीर जायसवाल, नारायणपुर से गणेश प्रसाद दुग्गा और सुकमा से सहदेव सिंह चुने गए। शिक्षा श्री पुरस्कार के लिए कांकेर के कौशल कुमार मंडावी व यशवंत जैन तथा कोण्डागांव की हेमा कश्यप का चयन हुआ है।