1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश में बढ़े 15 लाख मतदाता

निर्वाचन विभाग ने जारी की मतदाता सूचियां
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Singh Shaktawat

•

Updated: 9 Feb 2024, 11:40 AM IST

प्रदेश में बढ़े 15 लाख मतदाता

,,प्रदेश में बढ़े 15 लाख मतदाता

निर्वाचन विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की एकीकृत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन किया। करणपुर विधानसभा क्षेत्र की सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 13 फरवरी को होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए प्रदेश में कुल 5 करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं 18-19 साल के 15 लाख 54 हजार 604 नए मतदाता विधानसभा चुनाव के बाद जुड़े हैं, जो लोकसभा चुनाव में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या बढ़ी—गुप्ता ने बताया कि 19 जनवरी को मतदान केन्द्र स्थलों पर दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित हुए। विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान प्रदेश में 5 लाख 60 हजार 425 दिव्यांग मतदाता तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के 11 लाख 72 हजार 260 पंजीकृत थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर क्रमशः 5,72,965 तथा 12,85,960 हो गयी है।

लैंगिक अनुपात में सुधार हुआ

राज्य की मतदाता सूचियों में लैंगिक अनुपात 920 की तुलना में 923 हो गया है। इसी प्रकार, निर्वाचक जनसंख्या अनुपात भी 650 की तुलना में 654 हो गया है। कुल पंजीकृत मतदाताओं में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं का प्रतिशत 2.94 है।

महिला मतदाता:झोटवाड़ा में सबसे ज्यादा, बसेड़ी में सबसे कम

झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 2 लाख 10 हजार 464 महिला मतदाता पंजीकृत हैं, जबकि सबसे कम महिला मतदाता बसेड़ी में 93,096 में पंजीकृत हैं।

नाम जुड़वाने की प्रक्रिया जारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने की प्रक्रिया 8 फरवरी के बाद भी जारी रहेगी। अतः पंजीकरण से शेष रहे मतदाता लोकसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पूर्व तक अपना नाम सूची में जुड़वा सकते हैं।