9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

18 दिसंबर 2023 : सीएम भजन लाल शर्मा आज रखेंगे सरकार का विज़न, जानें राजस्थान सहित देश-दुनिया की लेटेस्ट और बड़ी खबरें

18 December 2023 Top and Latest News : सीएम भजन लाल शर्मा आज रखेंगे सरकार का विज़न, जानें राजस्थान सहित देश-दुनिया की लेटेस्ट और बड़ी खबरें
2 min read
Google source verification
bhajan lal rajasthan new cm 18 December 2023 top and latest news on patrika

सुविचार

जिस संगत में हमारा विकास न हो और न सोच शुद्ध हो.. वो संगत हमारे जीवन के लिए अनुकूल नहीं, इसलिए कहते हैं.. अच्छी संगत, अच्छा जीवन।

आज क्या खास

- राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा आज सभी विभागों के आला अफसरों के साथ करेंगे बैठक, सरकार का विज़न रखेंगे सामने, सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में शाम 5.30 बजे बैठक प्रस्तावित

राजस्थान में नई सरकार का एक्शन प्लान बनेगा। सीएम भजनलाल शर्मा आज ब्यूरोक्रेसी की बैठक लेंगे। आज शाम 5 बजे सचिवालय में बैठक होगी। जिसमें नई सरकार की वर्किंग, योजनाओं और कार्यक्रमों का रोडमैप बनेगा। पीएम मोदी और केंद्र की योजनाओं को धरातल पर उतारने की प्लानिंग तय होगी। इस बैठक में सीएस, सभी विभागों के एसीएस, प्रमुख सचिव और सचिव शामिल होंगे। माना जा रहा है इसके बाद राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव भी कर दिए जाएंगे।
- जयपुर स्थापना दिवस पर हैरिटेज नगर निगम की ओर से जलमहल की पाल पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, इंडियन आइडल फेम बॉलीवुड सिंगर सवाई भाट बांधेंगे समां

- सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर के पट आज विशेष सेवा पूजा तिलक के कारण दिन में रहेंगे बंद, शाम 5 बजे फिर से खुलेंगे मंदिर के पट

देश-दुनिया

- ज्ञानवापी की तर्ज पर मथुरा की शाही ईदगाह का भी होगा एएसआई सर्वे, इलाहाबाद हाईकोर्ट आज तय करेगा सर्वे की प्रक्रिया, एडवोकेट कमिश्नर का नाम और सर्वे के दिन को लेकर तस्वीर होगी साफ़

खबरें आपके काम की

राजस्थान

- श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर के एक मकान के बाथरूम में लगे गीजर से गैस रिसाव, महिला की दम घुटने से मौत

- राजस्थान में चक्रवाती हवा के असर से और बढ़ेगी सर्दी, माउंट में पारा फिर माइनस एक डिग्री, प्रदेश के 15 स्थानों पर अब रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे लुढ़का

देश-दुनिया

- दक्षिण अफ्रीका में पहले वनडे में भारत ने मेजबान को 200 गेंद शेष रहते 8 विकेट से दी करारी मात, पेसर अर्शदीपसिंह और आवेश खान की आंधी में उड़े दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज

- एम्स जम्मू में सीनियर रेजिडेंट्स समेत 129 विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 20 दिसंबर