8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक में ठूंस-ठूंसकर भर रखे थे 24 गोवंश, पुलिस ने 4 KM पीछा कर रुकवाया, खोलकर देखा तो पुलिस के भी उड़े होश

Rajasthan News: पुलिस ने चार किलोमीटर दूर तक पीछा किया तो गो तस्कर ट्रक कोटपूतली कट के पास खड़ा कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक का तिरपाल खोलकर देखा तो ट्रक में 24 गोवंश मिले, जिनमें 7 की मौत हो चुकी थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 9 Feb 2024, 12:39 PM IST

govensh_in_truck.jpg

Rajasthan News: जयपुर दिल्ली राजमार्ग पर कोटपूतली कट पर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 गोवंश से भरे ट्रक को रुकवाया। जिनमें से 7 गोवंश की मौत हो गई। पुलिस ने गोवंश को जयसिंह गौशाला भेजा। एएसआई छोटेलाल ने बताया कि गस्त के दौरान ट्रक में गोवंश भरे होने की सूचंना मिली।


इस दौरान जयपुर की ओर से आ रहे ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया तो चालक तेज गति से दिल्ली की ओर भगा ले गया। पुलिस ने चार किलोमीटर दूर तक पीछा किया तो गौ तस्कर ट्रक कोटपूतली कट के पास खड़ा कर फरार हो गए। राजस्थान पुलिस ने ट्रक का तिरपाल खोलकर देखा तो ट्रक में 24 गोवंश मिले, जिनमें 7 की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें : सरकारी स्कूल में महिला प्रिंसिपल और शिक्षिका में हुआ झगड़ा, चार घंटे स्कूल के बाहर खड़े रहे विद्यार्थी


पुलिस ने ट्रक को कोटपूतली को जयसिंह गौशाला भिजवाया। गोशाला अध्यक्ष सुरेश पायोनियर व पार्षद मनोज गौड ने बताया कि गोशाला में गोवंश की चिकित्सकों से जांच करवाकर चारे पानी की व्यवस्था की गई। मृत गोंवशं को नगर परिषद के सहायोग से दफनाया गया। पुलिस ने फरार ट्रक चालक व तस्करों के अलावा ट्रक के दस्तावेज के आधार पर ट्रक मालिक की तलाश शुरू की है।