8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी स्कूल में महिला प्रिंसिपल और शिक्षिका में हुआ झगड़ा, चार घंटे स्कूल के बाहर खड़े रहे विद्यार्थी

Rajasthan Govt School News: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जब स्कूल खुला तो प्रधानाचार्या और शिक्षिका पूजा बुनकर के बीच झगड़ा हो गया। घटना के बाद विद्यालय के गेट को अंदर से बंद कर दिया गया, जिससे आधे विद्यार्थी करीब चार घंटे बाहर खड़े रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 9 Feb 2024, 11:11 AM IST

govt_school_news.jpg

जयपुर/कालवाड़ । जालसू ब्लॉक के रोजदा गांव में दो पारियों में संचालित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रथम पारी के दौरान गुरुवार सुबह महिला प्रिंसिपल और एनटीटी शिक्षिका के बीच हुए झगड़े के बाद माहौल गर्मा गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हाथापाई का आरोप लगाया। घटना के बाद विद्यालय के गेट को अंदर से बंद कर दिया गया, जिससे आधे विद्यार्थी करीब चार घंटे बाहर खड़े रहे।

जानकारी के अनुसार रोजदा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रथम पारी के दौरान जब स्कूल खुला तो प्रधानाचार्या कृष्णा शर्मा और एनटीटी शिक्षिका पूजा बुनकर के बीच झगड़ा हो गया। प्रिंसिपल कृष्णा शर्मा ने एनटीटी शिक्षिका पर हाथापाई का आरोप लगाया तो एनटीटी शिक्षिका पूजा बुनकर ने प्रिंसिपल पर भी आरोप लगाया। स्कूल में हुए झगड़े की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक एकत्र हो गए और घटना पर आक्रोश जताकर स्कूल का शैक्षणिक माहौल खराब करने का आरोप लगाया।

स्कूल में हुए झगड़े की सूचना पर राजस्थान पुलिस व जालसू ब्लॉक के सीबीईओ भोजराज शर्मा रोजदा पहुंचे और प्रिंसिपल व शिक्षिका से घटना की जानकारी ली। इस दौरान महिला और शिक्षिका ने आवेशित होकर एक दूसरे पर आरोप लगाए। स्कूल में पहुंचे ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जताकर अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की और लिखित में जालसू ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भोजराज शर्मा को ज्ञापन सौंपा।


रोजदा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुए झगड़े व हाथापाई के आरोप पर जालसू सीबीइओ भोजराज शर्मा के साथ एसीबीइओ रेखा शर्मा, बिचपड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या तारा देवी, चतरपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद शर्मा, राजेश जैन व रामगोपाल बुनकर नांगल पुरोहितान की गठित टीम ने जांच कर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भिजवाई।


रोजदा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में झगड़े की घटना के बाद प्रिंसिपल कृष्णा शर्मा की तबीयत बिगड़ गई, तबीयत बिगड़ने के बाद प्रिंसिपल कृष्ण शर्मा को पुलिस की गाड़ी से रोजदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए ले जाया गया। झगड़े की घटना के बाद सीबीइओ भोजराज शर्मा, हैड कांस्टेबल गणेश यादव हैड, कांस्टेबल राजकुमार, जगदीश प्रसाद शर्मा, राजेश जैन, एसीबीईओ रेखा शर्मा, रामगोपाल बुनकर, तारा देवी बुनकर बिचपड़ी, शैतान सिंह निठारवाल, गोपाल सिंह रोजदा, बाबूलाल भूकल, कैलाश योगी, पंचायत समिति सदस्य जयराम कुमावत, उप सरपंच मनोहर सिंह, उत्तम शर्मा, बाबूलाल भूखल, धन्ना लाल खोराणिया, दीपक बुनकर, मोहन आसीवाल, पुरुषोत्तम गौतम मौजूद रहे। (निसं.


एनटीटी अध्यापिका पूजा बुनकर का वेतन नहीं बनने के कारण यहां कार्यरत उनके पति मुकेश ने कार्यालय में जाकर उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जब उसे बाहर निकलने को कहा तो दोनों स्कूल से चले गए आज जैसे ही सुबह स्कूल में कार से उतरी तो पूजा ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
- कृष्णा शर्मा, प्रधानाचार्या

- मुझे इस विद्यालय को ज्वाइन किया चार महीने का समय हो गया लेकिन अभी तक मेरा वेतन नहीं बनाया गया प्रिंसिपल को इस संबंध में अवगत करवाए जाने के बावजूद वेतन नहीं बनाया जा रहा है। 7 फरवरी को रजिस्टर में अनुपस्थिति दर्ज कर दी और झगड़ा कर हाथापाई की गई।
- पूजा बुनकर, एनटीटी अध्यापिका