
26 october 2020 ka rashifal horoscope today 26 october 2020
जयपुर. 26 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी है और बाद में एकादशी तिथि लग जाएगी। इस तरह विजयदशमी और एकादशी पर्व दोनों ही हैं। साथ ही दो शुभ योग भी बन रहे है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि ऐसे में 12 में से 7 राशिवालों के लिए सोमवार का दिन सुख वृद्धि दायक रहेगा।
मेष राशि
आज आर्थिक लाभ हो सकता है। बिजनेस में आपकी व्यस्तता आज ज्यादा रहेगी। नौकरी से जुड़े लोग नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी से आज कोई गिफ्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
वृषभ राशि
आज के दिन खासा धन प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। ऑफिस के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ खुशनुमा दिन बीत सकता है। वैवाहिक जीवन हंसी-मजाक से भरा रहेगा।
मिथुन राशि
आज आय उत्तम रहेगी। बिजनेस में अपनी क्षमता का पूरालाभ उठाएंगे। नौकरी में सहकर्मी प्रसन्न रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ संबंधों का आर्थिक लाभ लेंगे।
कर्क राशि
आज आप वाणी माधुर्य का लाभ लेंगे। व्यवसायिक कार्यों में भविष्य की रुपरेखा बनाने में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में काम में बढ़ोत्तरी से सतर्क रहें। पार्टनर से कोई सुखद सूचना मिल सकती है। लवमेट या जीवनसाथी से आज कोई सहायता मिलेगी।
सिंह राशि
आज नौकरी या कारोबार में आपकी पकड़ मजबूत होगी। कामकाज में समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। आपके कई दुख समाप्त होंगे। प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है।
कन्या राशि
आय बढने के योग बने हैं। बिजनेस में आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरी के कार्यों में गति आएगी। प्रेमी—प्रेमिका के साथ भेंट आनंददायी रहेगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सुख की प्राप्ति होगी।
तुला राशि
बिजनेस में नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। नौकरी के कार्य करने में आप को उत्साह बना रहेगा। लवमेट के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी से मजबूत रिश्ता कायम करने में कामयाबी हासिल करेंगे।
वृश्चिक राशि
आज आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। बिजनेस में खासा लाभ होने की संभावना है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है। लवमेट या लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलने से आनंदपूर्ण दिन व्यतीत होगा।
धनु राशि
धन में वृद्धि होगी। बिजनेस में कोई नए काम की ओर रुझान बढ़ेगा। नौकरी में किसी विवाद से बच कर रहें। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी का आज पूरा ख्याल रखें। उनके सभी काम पूर्ण करने की कोशिश करे।
मकर राशि
आज आपकी सभी वित्तीय चिंताएं दूर होंगी। बिजनेस में परिश्रम के बाद ही लाभ प्राप्त होगा। नौकरी के कार्य में आज विलंब हो सकता है। लव और लाइफ पार्टनर आज आपके लिए खुशियों की सौगात ला सकते हैं।
कुंभ राशि
बिजनेस के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी में अर्से से रुका कोई कार्य आज पूर्ण होगा। लवमेट की सफलता से मन हर्षित रहेगा। जीवनसाथी के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है।
मीन राशि
आज कार्यों का उचित प्रतिफल मिलेगा। बिजनेस में आपका दिन बहुत अच्छा होगा। नौकरी में आज परिश्रम करने का दिन है। लवमेट के साथ मतभेद दूर होंगे। जीवनसाथी से अपेक्षित आर्थिक सहयोग भी मिलेगा।
Published on:
26 Oct 2020 06:52 am
