
28 October 2020 Ka Rashifal horoscope today 28 october 2020
जयपुर. 28 अक्टूबर को चंद्रमा के मीन राशि में संचार से वृश्चिक और मीन राशिवालों को धनलाभ हो सकता है। चंद्रमा और अन्य शुभ योग आज अधिकांश लोगों की धन—संपत्ति में वृद्धि करेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि बुधवार को गणेशजी की पूजा विशेष लाभप्रद होगी।
मेष राशि
आज आपको आर्थिक लाभ होगा। बिजनेस में आपकी आमदनी बढ़ेगी। नौकरी में आपको नए अवसर मिलेंगे। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ छोटी यात्रा या भ्रमण की योजना बन सकती है।
वृष राशि
आज श्विपूजा से धन में वृद्धि होगी। बिजनेस में आपको फायदा होगा। नौकरी में आपका काम समय पर पूरा हो जायेगा। लवमेट से मुलाकात के मौके मिलेंगे। वैवाहिक जीवन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा। पार्टनर के साथ की गई यात्रा सुखद रहेगी।
मिथुन राशि
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. बिजनेस में आज अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरी में आलस्य न करना आपके लिए अच्छा रहेगा। लवमेट या जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में भरपूर सुख मिल सकता है।
कर्क राशि
कोशिश करें तो आज धन की आवक बढ सकती है। बिजनेस के लिए यह अनुकूल अवधि है। नौकरी में काम के दबाव का सामना करना पड सकता है। प्रेम संबंधों या वैवाहिक जीवन में आपको कृतसंकल्पित रहने की आवश्यकता है।
सिंह राशि
आज शिवपूजा से भाग्य प्रबल होगा। बिजनेस में आपको लाभ होगा। नौकरी करनेवालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट से आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी आज आपसे खुश रहेंगे । दांपत्य जीवन सुखद होने की संभावना है ।
कन्या राशि
आज धनलाभ के योग हैं। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरी से जुड़े मामलों में अच्छा समाचार मिल सकता है। लाइफ पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। लवमेट से मुलाकात हो सकती है।
तुला राशि
आज आपको धन लाभ हो सकता है। व्यापार—व्यवसाय में आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी। आप आज प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के लिए अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी करनेवालों के लिए दिन खास रहने वाला है। बिजनेस से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। शिवपूजा से आज आप लवमेट या जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिता पायेंगे।
धनु राशि
वित्तीय मामलों में लाभ की नई योजनाएं बनाएंगे। नौकरी में कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। लवमेट से मुलाकात हो सकती है जिनके साथ आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। जीवनसाथी की सलाह से फायदा हो सकता है।
मकर राशि
धन के लिहाज से आपके लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। आकस्मिक व्यावसायिक यात्रा संभव हो सकती है। नौकरी में मेहनत के कारण अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आज आपको अपने लवमेट या जीवनसाथी से बहुत प्यार मिलेगा।
कुंभ राशि
आज आपको कारोबार में लाभ होगा। नौकरी में कामकाज में मन लगने से ऑफिस में सीनियर्स तारीफ करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको जीवनसाथी से मदद मिलेगी। शिवपूजा से लाभ होगा।
मीन राशि
आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस के मामले में टेंशन खत्म हो सकती है। कोई नई नौकरी या पदौन्नति मिल सकती है। लवमेट या लाइफ पार्टनर आज आपके लिए पॉजिटिव हो सकते हैं।
Published on:
28 Oct 2020 06:55 am
