30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवालों का खाता भी नहीं खोल पाए 36 विधायक

विधानसभा में नहीं पूछे सवाल
less than 1 minute read
Google source verification
सवालों का खाता भी नहीं खोल पाए 36 विधायक

सवालों का खाता भी नहीं खोल पाए 36 विधायक

जयपुर. राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में अब तक पक्ष और प्रतिपक्ष के 36 विधायक एक भी सवाल सदन में नहीं पूछ पाए हैं। इनमें 23 विधायक कांग्रेस और 11 भाजपा के हैं।
अब तक 17 दिन चली सदन की बैठकों में सवाल नहीं पूछने वाले प्रतिपक्ष के मुख्य विधायकों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधायक व पूर्व मंत्री नरपत सिंह राजवी भी शामिल हैं। पिछली कांग्रेस सरकारों में मंत्री रह चुके कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं की भी सदन में सरकार के सामने सवाल रखने में अब तक रुचि सामने नहीं आई है। इनमें पूर्व मंत्री जितेन्द्र सिंह, राजेन्द्र पारीक, महेन्द्र जीत सिंह मालवीय, भंवरलाल शर्मा प्रमुख हैं।
——————————————————————
इन्होंने नहीं पूछे सवाल
कांग्रेस : 23
भाजपा : 11
निर्दलीय : 2
- कांग्रेस : अमर सिंह, अमीन कागजी, अशोक, कृष्णा पूनिया, जितेन्द्र सिंह, दीपचंद, निर्मला सहरिया, परसराम मोरदिया, रीटा चौधरी, प्रशांत बैरवा, राजेन्द्र सिंह विधुड़ी, भंवरलाल शर्मा, भंवरलाल जाटव, महेन्द्र जीत सिंह मालवीय, मुकेश भाकर, राजेन्द्र पारीक, राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, वेदप्रकाश सोलंकी, रोहित बोहरा, हेमाराम चौधरी, सुरेश मोदी, सुदर्शन सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह।
- भाजपा : अशोक डोगरा, कल्पना देवी, गोपीचंद मीणा, नरपत सिंह राजवी, पुष्पेन्द्र सिंह, ललित कुमार ओस्तवाल, वसुंधरा राजे, वि_ल शंकर अवस्थी, सिद्धिकुमारी, सुरेन्द्र सिंह राठौड़, हरेन्द्र निनामा।
- निर्दलीय : महादेव सिंह, रामकेश।