पुलिस की ओर से जारी किए गए पोस्टर्स की फोटो लोग अपने व्हाटसएप, फेसबुक, ट्वीटर व अन्य माध्यमों से अधिक से अधिक वायरल कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स आरोपी की जल्द से जल्द सूचना देने की अपील कर रहे हैं। उधर दिव्यांश और अपहरणकर्ता युवक की तलाश में सीकर, दौसा, कोटा और मध्यप्रदेश के खरगोन, देवास व उज्जैन भी पुलिस टीम भेजी है।