2008 के चुनाव में बसपा से छह विधायक बने थे। नवलगढ़ से डॉ. राजकुमार शर्मा, उदयपुरवाटी से राजेंद्र सिंह गुढ़ा, गंगापुर से रामकेश, सपोटरा से रमेश मीणा, दौसा से मुरारीलाल मीणा तथा बाड़ी से गिर्राज सिंह मलिंगा बसपा के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। उस समय कांग्रेस का संख्याबल 96 पर ही अटक गया था। बसपा और गोलमादेवी के सहयोग से सरकार बनी और चली, लेकिन सभी बसपा विधायक बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए गए।