
7 november 2020 Ka Panchang Panchang 7 november 2020
जयपुर. आज कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी 07 घंटे 24 मिनट तक, तत्पश्चात् सप्तमी तिथि प्रारंभ होगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शनिवार को पुनर्वसु नक्षत्र 08 घंटे 05 मिनट तक, तत्पश्चात् पुष्य नक्षत्र प्रारंभ होगा। आज कर्क राशि में चंद्रमा है। आज पीपल में जल चढ़ाएं और जरूरतमंदों को दान दें।
आज डेयरी, कृषि, राजनीति, धर्मगुरु, अध्यापक, प्रशिक्षक, बच्चों की देखभाल के कार्य, भवन निर्माण तथा आवास बस्ती से जुड़े कार्य, धार्मिक व सामाजिक उत्सवों के आयोजनकर्ता, शेयर बाज़ार, वित्त विभाग, जल प्रधान कार्य, सेवा, थियेटर, कला और वाणिज्य व्यवसाय आदि से जुड़े काम सफल हो सकते हैं।
आज का पंचांग
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 16 शक संवत् 1942
कार्तिक कृष्णा षष्ठी शनिवार विक्रम संवत् 2077।
सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 22, रवि-उल्लावल 20, हिजरी 1442।
चंद्रमा दिन-रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु।
षष्ठी तिथि प्रातः 07 बजकर 24 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ,
पुनर्वसु नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 05 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ।
शुभ योग अगले दिन तड़के 05 बजकर 19 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ,
वणिज करण प्रातः 07 बजकर 24 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ।
दिशाशूल: पूर्व।
आज के शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 37 मिनट तक।
निशीथ काल रात 11 बजकर 39 मिनट से 8 नवंबर रात 12 बजकर 31 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्त :
गुलिक काल सुबह 06 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक।
राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 तक।
यमगंड दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 तक।
Updated on:
07 Nov 2020 07:52 am
Published on:
07 Nov 2020 07:52 am
