30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

87 लाख का बिल देख उड़े होश

भांकरोटा पावर हाउस का मामला, मनमाने बिल भेजने का लगाया आरोप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mahesh gupta

•

Updated: 10 Nov 2018, 2:08 AM IST

jaipur

87 लाख का बिल देख उड़े होश

जयपुर. शहर के बिजली बिलों में गड़बडि़यों का सिलसिला थमने का नाम का नहीं ले रहा है। एक बार फिर जयपुर विद्युत वितरण निगम ने शहर के एक उपभोक्ता के घर 84 लाख रुपए का बिजली बिल भेज दिया। बिल देख उपभोक्ता के घर में हड़कंप मच गया। इसका पता चलते ही विभागीय अधिकारी हरकत में आए और बिल वापस ले गए। यह लाखों का बिल आया वैशाली नगर के समीप गिरधारीपुरा कच्ची बस्ती में। यहां रहने वाले लालचंद रैगर ने आरोप लगाया कि काफी समय से कॉलोनी क्षेत्र में बिजली कर्मचारियों रीडिंग लेने नहीं आ रहे और मनमर्जी से बिल थमा रहे है। इसलिए उसने छह माह से बिल भरना ही बंद कर दिया। दो महीने पहले 12 हजार रुपए का बिल आया था। पिछले सप्ताह इस महीने का बिल फिर से थमा गए। जिसमें बिल भुगतान राशि 84 लाख रुपए देखकर मानो दिमाग के फ्यूज ही उड़ गए और घर के सभी लोग तनाव में आ गए। जब विद्युत निगम को बिल की भनक लगी तो पांच दिन पूर्व एक कर्मचारी घर आया और पत्नी से बिल लेकर चला गया। उसने बताया कि भांकरोटा पावर हाउस में जाकर उसने पता किया तो उन्होंने बिल भरने के लिए कह दिया। ऐसे में बिल भरना मुश्किल हो रहा है। इधर विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना हैं कि गलत बिलिंग हुई है। उसे ठीक कर दिया जाएगा।