9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Accident News : दो जगह टकराई रोडवेजें, मची अफरा तफरी, हुआ यातायात जाम

प्रदेश में सोमवार सुबह दो अलग अलग स्थानों पर रोडवेज बसों के हादसे हुए है।
2 min read
Google source verification
Accident News : दो जगह टकराई रोडवेजें, मची अफरा तफरी, हुआ यातायात जाम

Accident News : दो जगह टकराई रोडवेजें, मची अफरा तफरी, हुआ यातायात जाम

जयपुर। प्रदेश में सोमवार सुबह दो अलग अलग स्थानों पर रोडवेज बसों के हादसे हुए है। श्रीगंगानगर और सवाई माधोपुर जिले में रोडवेज बसे हादसे का शिकार हुई है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सवारियों को हल्की चोटे लगी। जिसके बाद कई सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दोनों हादसे सुबह छह बजे से आठ बजे तक के है।

बता दें कि पहला हादसा श्री गंगानगर जिले में हुआ। पल्लू मेगा हाइवे पर पूरबसर से पल्लू की तरफ रोडवेज बस जा रही थी। इस दौरान हाइवे पर कोहरा ज्यादा था। जिसकी वजह से दिखाई नहीं देने के कारण गंगानगर से जयपुर जाने वाली वॉल्वो रोड़वेज बस तुडी से भरे ट्रेक्टर ट्राली से टकरा गई। इस दौरान कई सवारियां नींद में थी। लेकिन अचानक एक्सीडेंट होने से बस में अफरा तफरी मच गई। सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कई घायल सवारियों को अस्पताल पहुंचाया। जहां सवारियों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद पुलिस ने मेगा हाइवे से बस और ट्रेक्टर ट्राली को हटा कर आवागमन शुरू करवाया। पुलिस कॉन्स्टेबल हरि सिंह ने बताया कि घने कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ। सवारियों के मामूली चोटें आई, ज्यादा गंभीर चोट किसी को नहीं लगी। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।

वहीं दूसरा हादसा सवाई माधोपुर जिले में हुआ। गंगापुर हाइवे पर मच्छीपुरा मोड़ पर रोडवेज व निजी बस में आमने सामने भिड़ंत हुई। इस दौरान दोनों बसों में सवारियां बैठी हुई थी। एक्सीडेंट के बाद दोनों बसों में अफरा तफरी मच गई। सवारियों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान हाइवे पर यातायात जाम हो गया। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

रोडवेज चालक हरिराम ने बताया कि सामने से निजी बस आ रही थी। तभी रोंग साइड बचाने के चक्कर में दोनों बसे आपस में टकरा गई। इस दौरान बस में सवारियां बैठी थी। लेकिन रोडवेज की स्पीड धीरे होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। अगर स्पीड तेज होती तो हादसा बड़ा हो सकता था। पुलिस ने दोनों बसों को जब्त लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।