21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाई सिक्योरिटी जेल में बंदी ने काटी हाथ की नस, प्रदेश में दस दिन में पांच लोगों की पुलिस हिरासत में मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Aug 31, 2018

rajasthan jail news

accused of loot cut wrist in Ajmer jail

अजमेर/ जयपुर। पिछले दस दिन में प्रदेश पुलिस की हिरासत में पांच लोगों की मौत के बाद से ही पुलिस के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। इस बीच अब प्रदेश की सबसे सुरक्षित जेल में एक बंदी ने खुद की जान लेने की कोशिश की है। हार्डकोर बदमाशों को रखने के लिए बनी इस जेल में बंद बंदी सुरेश ने अपने हाथ की नस काटकर बीती रात जान देने की कोशिश की। चैकिंग के दौरान जब वह अचेत पाया गया तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है।


अजमेर के जेएलएन अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ ही जेल अफसरों का भी भारी बंदोबस्त है। गौरतलब है कि इस महीने में पिछले दस दिनों के भीतर, बूंदी, करौली, भरतपुर, राजसमंद और अलवर में पांच लोगों की पुलिस हिरासत में मौत हो चुकी है। सभी मामलों में पुलिस के खिलाफ जांच शुरु कर दी गई है। भरतपुर और करौली के मामलों में तो पुलिस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

बूंदी में चोरी के आरोपी की जेल में मौत
बूंदी के सदर थाने में पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी आदिवासी युवक की मौत कई सवाल छोड़ गई। युवक की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि युवक ने खिडक़ी से कांच तोडक़र खुद को वार कर लिए, उसकी आंतें बाहर आ गई। इसी से उसकी मौत हुई। युवक का मंगलवार को कोटा के एमबीएस चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया।


जानकार सूत्रों की मानें तो नमाना थाना क्षेत्र के गरनारा भीलों का बरड़ा निवासी 30 वर्षीय पप्पू भील को बाइक चोरी के आरोप में सदर थाना पुलिस ने रविवार शाम गिरफ्तार किया था। सोमवार को बैरक के निकट एक कमरे में बैठाकर उससे पूछताछ कर रहे थे। तभी पप्पू ने कमरे की खिडक़ी का कांच तोड़ लिया बताया। इसी कांच से पेट में ताबड़तोड़ वार कर लिए। जिससे उसकी आंतें बाहर आ गई।

सदर थाने के एएसआई रघुवीर सिंह उसे गंभीर घायल हाल में शाम साढ़े छह बजे बूंदी जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे कोटा रैफर कर दिया। कोटा ले जाते वक्त युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाद में शव को कोटा की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हुआ।


राजसमंद में लूट के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत
जिले के मगरा थाने में लूट के मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की खबर के बाद पुलिस अधीक्षक भरत भूषण यादव थाने पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस कस्टडी में मौत को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।