
जयपुर. फिल्म अभिनेत्री दिव्या जगदाले शुक्रवार को जयपुर में थी, इस दौरान उन्होंने यहां के खूबसूरत लोकेशंस की विजिट की। मराठी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्या ने एल्बर्ट हॉल, जलमहल और आमेर फोर्ट की विजिट की और इसकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की। माधुरी दीक्षित और जूही चावला के साथ गुलाब गैंग फिल्म में अभिनय कर चुकीं दिव्या अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने स्टेनले का डिब्बा फिल्म में भी अहम भूमिका निभाई थी। दिव्या एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जयपुर आई हैं।