7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयर एशिया की जयपुर से बैंकॉक के लिए सीधी सस्ती फ्लाइट, 3999 रु. में करें 3,000KM का सफर

बैंकॉक घूमने वालों के लिए खुशखबरी ये भी है कि 29 सितंबर 2017 से 28 अगस्त 2018 के बीच यात्रा करने के लिए 31 जुलाई से 13 अगस्त के बीच बुकिंग करवाने वालों को बेहद सस्ता टिकट मिलेगा....

2 min read
Google source verification

image

vijay ram

Jul 31, 2017

देश के विभिन्न एयरपोर्ट्स से कनेक्टिवटी होने के बाद जयपुर से अब विदेशी शहरों के लिए भी सीधी फ्लाइट्स उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए एयर एशिया इसी साल सितंबर से अपनी विमान सेवा शुरू करेगा।


सामान्यतया: अभी जयपुर से बैंकॉक जाने के लिए दो सेवाएं हैं, लेकिन डायरेक्ट नहीं हैं। और इनसे सफर करना भी काफी महंगा है। नई फ्लाइट्स के बाद 2,980 किमी की दूरी 5,000 रुपए औसत टिकट पर हवाई यात्रा की जा सकेगी।


यात्रा डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई से जेट एयरवेज की फ्लाइट्स 2960 किलोमीटर का सफर करीब साढ़े आठ घंटे में तय करती है। जिसके लिए 10,649 रुपए पे करने होते हैं।


सप्ताह में चार बार नियमित उड़ान होगी

एअर एशिया 29 सितबंर से जयपुर और थाईलैंड के बीच सप्ताह में चार बार नियमित उड़ान शुरु करने जा रहा है। जयपुर से थाईलैंड की यह विमान सेवा सप्ताह में मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को बैंकॉक तक उड़ान भरेगी।


बैंकॉक घूमने वालों के लिए खुशख़बरी ये है कि फिलहाल 29 सितंबर 2017 से 28 अगस्त 2018 के बीच यात्रा करने के लिए 31 जुलाई से 13 अगस्त के बीच बुकिंग करवाने वालों को महज3999 रुपये किराए के रूप में देना होगा। जयपुर एअरपोट पहले से ही इंटरनेशनल स्तर पर अरब देशों से जुड़ा हुआ है और अब थाई एअर एशिया के ज़रिए ये थाईलैड से भी जुड़ गया है।


एअर एशिया की फ्लाईट संख्या एफडी 131 जयपुर से 23.35 मिनट पर बैंकॉक के लिए उड़ान भरेगी और फ्लाईट संख्या एफडी 130 बैंकॉक से जयपुर 20.00 बजे पहुंचेगी. कुल मिलाकर जो लोग थाईलैंड घूमने का लुत्फ उठाना चाहते हैं और साथ ही चाहते हैं कि विदेश घूमने के बावजूद भी जेब पर ज़्यादा असर न पड़े तो वह आज ही 3999 रुपए में बैंकॉक के लिए एअर एशिया की टिकट बुक करवा सकते हैं.


Read: जयपुर की पहाडिय़ां जब यूं हरियाली की चादर ओढ़ लेतीं और 12 मोरियों के जल से तालाब लबालब हो जाते थे
वहीं राजधानी जयपुर से कोलकाता आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है. एक अगस्त मंगलवार से एयर एशिया जयपुर से कोलकाता के बीच नियमित उड़ान सेवा शुरु करने जा रहा है. इसके साथ ही अब जयपुर एयरपोटज़् से लगभग हर एयरलाइंस की उड़ाने देश के सभी बड़े शहरों के लिए शुरु हो गई हैं.


Read: आप ऑनलाइन बिल भरें और डिस्कॉम दे 5 हजार तक की छूट, क्या है इस नई योजना के पीछे का सच