5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एयर इंडिया ने दिल्ली से आने-जाने वाली फ्लाइट की रद्द, यात्री परेशान

फ्लाइट 9आई843 और 844 की रद्द, दिल्ली से सुबह 6.55 बजे जयपुर आती है फ्लाइट, कल भी यही फ्लाइट हुई थी कैंसिल, जयपुर से सुबह 7.20 बजे दिल्ली जाती है फ्लाइट, दिल्ली से आने वाले और दिल्ली जाने वाले यात्री हो रहे परेशान
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Mar 11, 2020

Air India cancels flight from Delhi, passenger upset

एयर इंडिया ने दिल्ली से आने वाली फ्लाइट की रद्द, यात्री परेशान

जयपुर। एयर इंडिया ने आज दिल्ली की फ्लाइट कैंसिल कर दी, जिससे दिल्ली से आने वाले और दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान हुए। आज सुबह दिल्ली से 5 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरकर 6 बजकर 55 मिनट पर जयपुर आने वाली फ्लाइट 9आई843 को एयर इंडिया ने कैंसिल कर दिया, इससे दिल्ली से जयपुर आने वाले यात्री परेशान हुए। कल भी यह फ्लाइट कैंसिल हो गई थी।

आज सुबह जयपुर से दिल्ली जाने वाले फ्लाइट 9आई844 को भी एयर इंडिया ने कैंसिल कर दिया, ऐसे में यात्री जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया ने यात्रियों को पूर्व में इसकी जानकारी भी नहीं दी। यह फ्लाइट जयपुर से सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरकर 8 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली पहुंचती है। आज फ्लाइट के कैंसिल होने से यात्री परेशान होते रहे, यात्रियों का कहना था कि विमान कंपनी को पूर्व में सूचना देनी चाहिए थी। कंपनी के प्रतिनिधि सिर्फ संचालन कारणों का दिल्ली से विमान नहीं आने का ही हवाला देते रहे।