
cbse ajmer
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं कक्षा की स्कूल आधारित परीक्षाएं 10 मार्च से ली जाएंगी। दसवीं स्कूल आधारित परीक्षा के तहत 47 हजार 659 छात्र और 27 हजार 26 छात्राएं पंजीकृत हैं। स्वयंपाठी श्रेणी में 99 छात्र और 34 छात्राएं शामिल हैं।
अजमेर रीजन के क्षेत्रीय निदेशक कमल पाठक ने बताया कि अजमेर रीजन में दसवीं कक्षा की बोर्ड आधारित परीक्षा में 55 हजार 438 नियमित छात्र और 37 हजार 425 छात्राएं पंजीकृत हैं।
इसी तरह बारहवीं कक्षा में नियमित विद्यार्थियों में 67 हजार 260 छात्र और 48 हजार 802 छात्राएं पंजीकृत हैं। स्वयंपाठी श्रेणी में 8 हजार 234 विद्यार्थी शामिल हैं।
दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में अजमेर रीजन से कुल 2 लाख 91 हजार 977 विद्यार्थी शामिल होंगे। अजमेर रीजन में 516 केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी।
इनमें 1915 स्कूल के विद्यार्थी शामिल होंगे। मालूम हो कि रीजन में राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, दादर और नागर हवेली के स्कूल आते हैं।
तैयारियां पूरी
सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंच गई है। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
परीक्षा के दौरान फ्लाइंग टीम केंद्रों का आकस्मिक दौरा करेगी। विद्यार्थी की सुविधार्थ बोर्ड ने हेल्पलाइन भी शुरू की है।
Published on:
1 Mar 2016, 12:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.