6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षय तृतीया 2018— खोया हुआ धन पाने के लिए घर लाएं ये एक चीज और पाएं मां लक्ष्मी की कृपा

अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये सब  

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Apr 15, 2018

akshay tritiya,shubh muhurat,akshay tritiya 2019

akshay tritiya,shubh muhurat,akshay tritiya 2019

जयपुर। आज से दो दिन बाद यानी 18 अप्रेल बुधवार को अक्षय तृतीया है। बैशाख शुक्ल पक्ष में आने वाली इस तिथि पर यदि आप अपनी खोई हुई संपत्ति फिर से पाना चाहते हैं और घर में धनवर्षा चाहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ उपाय, जिन्हें अमल में लाकर आप मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं। आपको बता दें कि अक्षय तृतीया का शुभ योग सुबह 4:47 मिनट से अगले दिन सवेरे 3:03 बजे तक है। पंडित मुरारीलाल शास्त्री के अनुसार इस दिन घर में साफ सफाई कर के मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए, जो बहुत शुभ होती है। पूजन के बाद कुुछ ऐसी वस्तुएं हैं, जो घर में लाना शुभ होता है।


सोना खरीदना है शुभ
अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना बहुत शुभ होता है, लेकिन यदि आप सोना ना खरीद पाएं तो कुछ और चीजें भी हैं, जिन्हें खरीद कर आप शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। सोना खरीदने की असमर्थता होने पर आप लक्ष्मी माता के लिए चांदी की चरण पादुकाएं घर लाएं और पूजन के बाद शुभ चौघड़िए में मंदिर में स्थापित कर दें। इसके अलावा आप मां लक्ष्मी की पारद मूर्ति या लक्ष्मी यंत्र भी इस दिन खरीद सकते हैं। इन्हें विधिपूर्वक मंदिर में विराजित करें।


बर्तन और वाहन खरीदना भी शुभ
अक्षय तृतीया के दिन बर्तन खरीदना भी फलदायक है। इससे घर में बरकत होती है। इसके बलावा दोपहिया या चारपहिया वाहन खरीदना भी भाग्यवर्धक होता है। इस दिन मकान खरीदने से भी विशेष लाभ मिलता है।

आर्थिक बाधाओं से यूं मिलेगी मुक्ति

11 कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर पूजा स्थल पर रखें। फिर लक्ष्मी मां का केसर और चंदन से पूजन करेंगे, तो आपको आर्थिक बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही अपने घर या आॅफिस की वो अलमारी, जिसमें आप पैसे रखते हैं। उसे उत्तर दिशा के कमरे में दक्षिण की दीवार पर लगा देने से धनवृद्धि होती है। घर में सुबह लक्ष्मीजी का पूजन हर रोज किया जाना चाहिए। शाम को घर के प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर घी का दीपक जलाने से भी सौभाग्य आता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। तुलसी की सेवा करने से धन-धान्य की कमी नहीं रहती। तुलसी के पौधे पर नियमित रूप से दीपक प्रज्ज्वलित करने से मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं। इस दिन सत्तू खाना भी शुभ है। साथ ही ब्राह्मणों को चने की दाल, ककड़ी, तरबूज और सत्तू-घी-शक्कर दान करना श्रेयस्कर होता है। इस दिन दान करने का विशेष लाभ मिलता है।

ये भी पढ़ें

image